क्या आपने देखा फिटनेस फ्रीक चीता? सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार करता दिखा तो वायरल हुआ VIDEO

Surya Namaskar by Leopard: वायरल वीडियो में एक चीता सूर्य नमस्कार करता नजर आ रहा है। लोग वीडियो देखने के बाद इसपर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

Credit: @susantananda3/Twitter

Leopard Doing Surya Namaskar: सोशल मीडिया पर वाइल्डलाइफ वीडियोज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वीडियोज में से एक हैं। आए दिन ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर जानवरों के वीडियोज खूब वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक चीता सूर्य नमस्कार करता हुआ नजर आ रहा है। चीते का ये बिहेवियर काफी अलग है, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)

चीते ने किया सूर्य नमस्कार
अकसर आपने इंसानों को तो योगा करते देखा ही होगा। कई लोग काफी फिटनेस फ्रीक होते हैं। ऐसे लोगों को सुबह-सुबह स्ट्रेचिंग करने की भी आदत होती है। लेकिन क्या आपने किसी जानवर को योगा करते देखा है? वायरल हो रहे वीडियो में एक चीता योगा करता हुआ नजर आ रहा है। चीते को मजे से सूर्य नमस्कार करता देख लोग भी काफी हैरानी में हैं। वायरल वीडियो आईएफएस ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो देख हैरान हुए लोग
वीडियो में देखा जा सकता है कि चीता पहले तो इधर-उधर देखता है, इसके बाद स्ट्रेचिंग करने लगता है। देखते ही देखते वो एक प्राणायाम का एक प्रकार 'सूर्य नमस्कार' करने लगता है। चीते को प्राणायाम करता देख लोग भी बेहद हैरान हैं। आमतौर पर जानवरों का ऐसा बिहेवियर देखने को नहीं मिलता। ऐसे में चीते को इस तरह योगा करते देखना लोगों के लिए बेहद नया है।

'हमने सब कैट फैमिली से सीखा'
सुशांत नंदा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और एक दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये चीता फिटनेस फ्रीक है। तो दूसरे यूजर ने कहा कि हमने ये सब कैट फैमिली से ही तो सीखा है। एक ने इसे काफी इंटरस्टिंग बताया। वहीं कई लोगों ने इसे भी मोदी से जोड़ डाला। एक यूजर ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।

मजेदार रिएक्शन दे रहे लोग
एक यूजर ने कहा कि मेरा डॉग भी सुबह उठने के बाद ऐसा ही करता है। ये सूर्य नमस्कार नहीं है, बल्कि सुबह सुबह शिकार पर जाने से पहले आलस दिखाना है। कई लोगों को ये वीडियो बेहद फनी लग रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग काफी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+