बीच सड़क पर हाथी की 'दबंगई', ट्रक के सामने आकर वसूला टोल टैक्स! Video Viral

ट्रक से गन्ना निकालते एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है, जो सड़क के बीच में आकर पहले ट्रक को रोकता है। और फिर गन्ना निकाल लेता है।

Elephant Video Viral

Elephant Video Viral: सोशल मीडिया पर लोग सबसे ज्यादा जंगली जानवरों की वीडियो देखना पसंद करते हैं। ऐसे में एक 'दबंग' हाथी का वीडियो वायरल सामने आया है, जिसको लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। सड़क के बीचों बीच एक हाथी अपनी पावर के दम पर आने-जाने वाले वाहनों से टैक्स वसूलते नजर आ रहा है। जो काफी मजेदार है।

दबंग हाथी का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कब कौन सी वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ वीडियो फनी होते हैं तो कुछ वाइल्ड लाइफ से जुड़े। ऐसा ही एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है, जो सड़क पर आने वाले वाहनों से टैक्स की वसूली कर रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को @DoctorAjayita नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है।

ट्रक से लिया टोल टैक्स!

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सड़क के पास जंगल से निकल एक हाथी रोड पर आ जाता है और फिर गन्ने से लदे ट्रक से गन्ना निकाल लेता है। बेचारा ट्रक ड्राइवर भी विशालकाय हाथी के आगे बेबस नजर आता है और उसे उसकी मनमर्जी करने देता है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 38 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। साथ ही 7 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं।

यूजर दे रहे मजेदार रिएक्शन

वीडियो के कैप्शन में लिखा- टोल टैक्स कलेक्टर...। वहीं यूजर भी इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हाथी जंगल से गुजरने का टोल टैक्स वसूल कर रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बड़ा ईमानदार कलेक्टर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+