स्पेस में कसरत करते अंतरिक्ष यात्री का वीडियो हुआ वायरल, हेल्थ के प्रति लापरवाह जरूर देखें

अगर आप दुनिया भर के सारे काम करते हैं, लेकिन अपने शरीर के प्रति लापरवाह हैं तो यह वीडियो आप ही के लिए है। यह वीडियो आपको कसरत करने के लिए मजबूर कर देगा।

नई दिल्ली, 19 सितंबर। अगर आप दुनिया भर के सारे काम करते हैं, लेकिन अपने शरीर के प्रति लापरवाह हैं तो यह वीडियो आप ही के लिए है। यह वीडियो आपको कसरत करने के लिए मजबूर कर देगा। दरअसल यह वीडियो एक अंतरिक्ष यात्री का है और उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ही यह वीडियो भेजा है। इस वीडियो में वह कसरत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फ्रांस के अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्कोट वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं।

मिशन अल्फा की तैयारी कर रहे हैं पेस्कोट

मिशन अल्फा की तैयारी कर रहे हैं पेस्कोट

पेस्कोट फिलहाल मिशन अल्फा के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरा मिशन है। वह लगातार सोशल मीडिया पर स्पेस की वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अंतरिक्ष में कसरत करते हुए वीडियो शेयर किया है। पेस्कोट अपने पहले मिशन प्रॉक्सिमा के बाद दूसरे मिशन पर है। उनका पहला मिशन 6 महीने का था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

41 सेकेंड के इस वीडियो में वह पैरों की कसरत करते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर पेस्कोट के 1.2 मिलियन फॉलोअर हैं, जिसके कारण उनका वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। उनके फॉलोअर्स अंतरिक्ष में भी हेल्दी बॉडी के लिए उनको वर्कआउट करता देख उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उनकी तुलना एक काल्पनिक किरदार गोकू से की है, जो अपनी हेल्थ को लेकर काफी जागरूक रहता है।

एक लाख बार देखा जा चुका है यह वीडियो

एक लाख बार देखा जा चुका है यह वीडियो

यह वीडियो लगभग 19 घंटे पहले शेयर किया गया था। अब तक इस वीडियो पर 119,670 लाइक्स आ चुके हैं। आपको भी यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। क्या पता आप भी अपनी हेल्थ को लेकर जागरूक हो जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+