VIDEO: देखते ही देखते कई रंगों में बदला वॉटरफॉल का पानी, रहस्यमयी घटना की अब सुलझी गुत्थी

इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए किसी को कुछ नहीं पता। इन दिनों एक वॉटरफॉल का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा, जिसमें पानी का रंग इंद्रधनुष के रंग का है। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि ये हकीकत है या फिर एडिटेड वीडियो। (वीडियो नीचे)

वायरल वीडियो के साथ दावा किया गया कि वो अमेरिका का है। वहां पर एक रहस्यमयी वॉटरफॉल है, जिसमें सात रंग (इंद्रधनुष) का पानी बहता है। वहीं पानी की बौछार भी काफी दूर तक जा रही, उसमें भी पानी का वही रंग नजर आ रहा है।

 California waterfall

हमने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि ये वॉटरफॉल सच में है। साथ ही वीडियो एडिटेड नहीं है। हालांकि वो कुछ साल पुराना है। न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक साल्ट लेक सिटी स्थित फोटोग्राफर ग्रेग हार्लो ने इसको शूट किया था।

Recommended Video

    VIDEO: देखते ही देखते कई रंगों में बदला वॉटरफॉल का पानी, रहस्यमयी घटना की अब सुलझी गुत्थी

    हार्लो के मुताबिक कैलिफोर्निया में एक नेशनल पार्क स्थित है। वहां पर 1450 फुट का झरना है। उसके पानी का रंग सफेद है, लेकिन जिस दिन वीडियो शूट किया गया, उस दिन वहां पर लाइट के रिफ्लेक्शन की वजह से इंद्रधनुष बन गया था।

    उन्होंने कहा कि इस वॉटरफॉल के साथ कोई राज नहीं छिपा। बस उस दिन संयोग से वो उस रंग में दिख गया। ये पार्क अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा पार्क है, यहां पर रोजाना हजारों लोग आते हैं।

    हार्लो के मुताबिक उन्होंने कुछ साल पहले इस वीडियो का शूट करके यूट्यूब पर डाला था। लोग वहां से उनका वीडियो उठाकर बीच-बीच में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते रहते हैं।

    जब नदी का पानी हुआ रंगीन
    अभी कुछ दिनों पहले ऐसा मामला ब्रिटेन से सामने आया था। वहां पर उत्तरी स्टैफोर्डशायर में ट्रेंट नदी का एक हिस्सा ब्लू और ऑरेंज कलर में बदल गया। आनन-फानन में पर्यावरणविदों को बुलाया गया, जिससे पता चला कि नदी में कपड़े का रंग फैल गया था। जिससे उसके पानी का रंग बदल गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+