VIDEO: शांति से आराम कर रहे ऑक्टोपस को परेशान कर रही थी मछली, एक ही 'पंच' में हालत हुई खराब

समुद्र के अंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा। जहां एक मछली ऑक्टोपस से पंगा ले रही थी। इस पर ऑक्टोपस ने भी उसे मजेदार सबक सिखाया।

Mauritius

कुछ वक्त पहले 49 साल के इयान हैगर्टी मॉरीशस के समुद्र में गोता लगाने उतरे। उनके पास एक कैमरा भी था। वो जैसे ही समुद्र तल पर पहुंचे, उनको वहां पर बहुत सी मछलियां दिखीं। वो सभी खाने की तलाश में थीं। वहां पर एक ऑक्टोपस भी था, जो छिपने की कला अच्छी तरह से जानता है। वो उसे देखकर रुक गए, उसके बाद जो हुआ उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)

दरअसल ऑक्टोपस चुपचाप छिपने की कोशिश कर रहा था। उसके आसपास बहुत सी मछलियां थीं, लेकिन उसका शिकार का मूड नहीं था। वो शांति से छिपा, तभी वहां पर एक मछली आ गई। शुरुआत में ऑक्टोपस ने उसे इग्नोर किया, लेकिन मछली के मन में कुछ और ही चल रहा था। वो उसे परेशान करने लगी।

शुरू में तो ऑक्टोपस ने उसे डराने के लिए कई वार किए लेकिन मछली नहीं मानी। वो उसी के आसपास मंडरा रही थी। इस पर ऑक्टोपस को गुस्सा आया और उसने एक जोरदार पंच अपने पैरों से मछली को मारा। इसके बाद वो चुपचाप समुद्री चट्टानों के बीच छिप गया और मछली भी वहां से चली गई। ये दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा।

octopus

डाइविंग करते वक्त निकली हंसी
इयान हैगर्टी के मुताबिक वो मॉरीशस में डाइविंग करने गए थे। वो मछलियों को देख रहे थे, तभी उनकी नजर डोमिनो मछली पर पड़ी, जो नीले रंग की थी। उनको लग रहा था कि उन्हें ऑक्टोपस का शिकार देखने का मौका मिलेगा, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। उनको जबरदस्त सीन देखने को मिला, जिसमें ऑक्टोपस ने मछली को पंच मारा। उसे देख उन लोगों की हंसी छूट पड़ी थी।

ये है ऑक्टोपस की खासियत
ऑक्टोपस नाम ग्रीक शब्द से लिया गया, जिसका मतलब होता है- 8 भुजाएं। वैसे तो लोगों को लगता है कि इनके 8 भुजाएं होती हैं, लेकिन ये गलत है। उनके पास 6 भुजाएं और 2 पैर होते हैं। अगर ये ज्यादा भूखे हों, तो अपने हाथ ही खा जाते हैं। खास बात तो ये है कि एक ऑक्टोपस के शरीर में 3 दिल होते हैं। ये केकड़े, झींगे और छोटी मछलियों का खाते हैं। हालांकि इनकी लाइफ कम होती है। ये पांच महीने से लेकर 5 साल तक जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+