VIDEO:बीच सड़क पर बंदर ने बच्चे पर किया हमला, लोग देखकर बजाते रहे ताली

अपने मजे के लिए लोगों ने बच्चे और बंदर की करवाई फाइट। बंदर उसे मारता रहा, नोंचता रहा और लोग तालियां बजाते रहे।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ लोग एक बच्चे को बंदर से लड़ा रहे हैं। वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया गया है, जिसके बाद से लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं।

 Video: monkey attack baby on road, fight scene goes trending on social media

इस वीडियो में कुछ लोग एक बंदर और एक छोटे से बच्चे के बीच लड़ाई करवा रहे हैं। बच्चा बंदर से लड़ रहा है और वहां खड़े लोग हंसते हुए तालियां बजा रहे हैं। वीडियो को द वॉयस ऑफ बिहार नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। 1 मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 लड़के एक जगह खड़ें है, जिनमें से एक के हाथ में बंदर है और एक की गोद में लगभग 2-3 साल का बच्चा है।

बंदर जंजीर से बंधा हुआ है। शख्स अपनी गोद से बच्चे को नीचे उतार देता है और बंदर के पास खड़ा कर देता है। बंदर भी तुरंत झपट्टा मारते हुए बच्चे को जमीन पर गिरा देता है। फिर क्या था, बच्चा बंदर से उलझ जाता है। बंदर कभी बच्चे के बाल खींचता है तो कभी उसे नोंचता है। लेकिन वहां खड़े लोग मदद के बजाए ठहाके लगाते रहते हैं। सभी इस लड़ाई का मजा उठा रहे थे। ये वीडियो कहां का है और कब का ये तो पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसे 24 घंटे सके भीतर ही 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। आप भी देखिए बच्चे के साथ अमानवीय हरकत करने वाले लोगों का ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+