गजब! चंद मिनटों में नारियल को मुंह से छील देता है ये शख्स, देखें वीडियो
बैंगलुरू। आम तौर पर हर शुभ काम और पूजा-पाठ में नारियल का प्रयोग होता है लेकिन स्वास्थ्य और भगवान के इस प्रिय प्रसाद को तोड़ना जितना आसान होता है उससे कहीं ज्यादा इसे छीलना मुश्किल। नारियल छीलने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं।
लेकिन फिलीपींस के बोहोल द्वीप में रहने वाले बुको किंग नामक व्यक्ति के लिए यह चंद मिनटों का काम है और वो अपने मजबूत दांतों से नारियल को तोड़ देते हैं। इसी वजह से वो पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केन्द्र रहते हैं। बुको ने अपनी इस क्वालिटी को अपनी कमाई का साधन बना लिया है।
उनका एक वी़डियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे आप भी देखिये..













Click it and Unblock the Notifications