Video: होटल बिल से बचने के लिए 19वीं मंजिल से टेलीफोन के तारों के सहारे भागा शख्स
नई दिल्ली। चीन में एक शख्स 19वीं मंजिल से तारों के सहारे भाग निकला। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे संभव है, लेकिन ये बिल्कुल सच है। दरअसल सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स 19वीं मंजिल से तारों के सहारे लटका हुआ है और एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग की ओर जा रहा है। शख्स होटल के बिल भरने से बचने के लिए टेलिफोन के तार के सहारे होटल से भागता है। तारों के सहारे भाग के दौरान वो बीच में अटक जाता है, लेकिन अपनी जान पर खेलकर वो होटल से भागने में की कोशिश करता है, लेकिन वो बुरी तरह से फंस जाता है।

वीडियो देखने पर पहले लगता है मानों कोई स्टंट चल रहा हो। लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद वो शख्स दोनों बिल्डिंग के बीच तारों में फंस जाता है। उसे फंसा देख लोग अलार्म बजाकर फायर डिपार्टमेंट को इसकी सूचना देते हैं, जिसके बाद उसे बचाया जाता है। नीचे उतारने के बाद उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया जाता है। लोग इस शख्स को चीनी स्पाइडरमैन कह रहे हैं।
वहीं कोई इसे रोहित शेट्टी की फिल्म का स्टंट सीन बता रहे हैं, लेकिन शख्स होटल के भारी-भरकम बिल से बचने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर भागने की कोशिश कर रहा था, हालांकि वो कामियाब नहीं हो सका। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications