VIDEO: स्कूल के कंपाउंड में 'मौत' बनकर गिरी आकाशीय बिजली, देखते ही देखते खाक हो गया पेड़
विस्कॉन्सिन, अप्रैल 12: बारिश और बरसात के दिनों में खासतौर पर आकाशीय बिजली जान लेवा साबित होती है। अक्सर हमें ऐसी वीडियो या खबरें देखते या पढ़ते हैं। आकाशीय बिजली सबसे अधिक पेड़ को प्रभावित करती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आकाशीय बिजली गिरने से एक पाइन का पेड़ चंद सेकेंड में टूट कर ढेर हो गया। वीडियो अमेरिका के एक राज्य का बताया जा रहा है।

कंपाउंड में स्थित पाइन ट्री पर बिजली गिरी
अमेरिका के विस्कॉन्सिन के नेशनल वेदर सर्विस ग्रीन वे ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक पेड़ जलता दिख रहा है। विस्कॉन्सिन के वुटोमा हाई स्कूल में ये घटना घटित हुई है। जिस वक्त ये घटना हुई उस समय स्कूल में गुरुवार को अचानक कंपाउंड में स्थित पाइन ट्री पर बिजली गिरी। वुटोमा हाई स्कूल के प्रिसिपल जेनिफर जॉनसन ने बताया कि बिजली पेड़ पर उस वक्त गिरी जब बच्चे स्कूल में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे।

देखते ही देखते पेड़ जलकर राख हो गया
गुरुवार को सुबह 8:25 पर 9वीं और 10वीं छात्र टेस्ट देने की तैयारी कर रहे थे। तभी पेड़ पर बिजली गिरी। देखते ही देखते पेड़ जलकर राख हो गया। वहीं, स्कूल के बाहर लगे सिक्योरिटी कैमरे में पूरा मामला कैद हो गया। प्रिंसीपल के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। वहीं स्कूल की इमारत को भी किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ कंपाउंड में खड़े पेड़ को नुकसान हुआ है।

वायरल हुआ वीडियो
इस घटना के बाद जैसे ही वीडियो सामने आया, देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस वीडियो को 'US National Weather Service Green Bay Wisconsin'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज हो चुके हैं। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications