वीडियो: गर्मी से बचने को फ्रिज में बैठा था कोबरा, पानी लेने के लिए लड़की तो...
इस जहरीले सांप के बारे में पता तब चला, जब घर के मालिक की बेटी ने फ्रिज खोला और वह सांप को देखकर बुरी तरह से चीखी।
हैदराबाद। गर्मी हर रोज बढ़ती ही जा रही है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, इंसानों के लिए तो क्या जानवरों के लिए भी ये मुश्किल खड़ी कर रही है। तेंलगाना में तो एक किंग कोबरा गर्मी से बचने को फ्रिज के भीतर भी जा बैठा। जब किसी काम से लड़की ने फ्रिज का दरवाजा खोला तो उसकी फ्रिज में बैठे कोबरा को देख चीख निकल गई।

तेलंगाना के सिरसला कस्बे में करीब चार फुट लंबा एक किंग कोबरा संजीवैया नगर के एक घर में घुसा और फ्रिज के भीतर छुपकर बैठ गया। इस सांप के बारे में पता तब चला, जब घर के मालिक की बेटी ने फ्रिज खोला और सामने बैठे सांप को देखकर वह चीखी।
इसके बाद घर के लोगों के हाथ-पांव फूल गए। घर के लोगों ने एक सपेरे को बुलाया गया, जिसने बीन बजाकर सांप को फ्रिज से बाहर निकाला और अपने साथ ले गया। मामला मंगलवार दोपहर का है। वीडियो में देखिए पूरा मामला।












Click it and Unblock the Notifications