Video: सरेआम लड़की को पीटता रहा, फाड़ दिए कपड़े, मदद के बजाए लोग वीडियो बनाते रहे

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो काफी चौंकाने वाला है। वीडियो में एक लड़का एक अकेली लड़की को बुरी तरह से पीटता है। वो मदद के लिए चिल्लाती है, लेकिन वहां खड़े लोग उसकी मदद करने के बजाए उसका वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं।

लड़की के साथ मार-पीट

लड़की के साथ मार-पीट

वीडियो कहां का हैं और कब का है ये तो पता नहीं चल सका है, लेकिन इस वीडियो को न्यूज नायक नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया, जिसके बाद 4 घंटों के भीतर ही इस 4.5 लाख लोगों ने देख लिया।

घंटों में वायरल हुआ वीडियो

घंटों में वायरल हुआ वीडियो

चंद घंटों में ही इसे 7 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया तो वहीं 1700 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बीच सड़क पर एक लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है।

तमाशा देखते रहे लोग

तमाशा देखते रहे लोग

लड़की उसके साथ जाने को तैयार नहीं होती, जिसके बाद वो उसे जबरन खींचता है। उसे मारता-पिटता है। लात-घूसे बरसाता है। इतना ही नहीं वो उसके कपड़े उतारने की कोशिश भी करता है।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

लड़की वहां मौजूद लोगों से मदद मांगती है, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। वहां खड़ी भीड़ होकर चुपचाप तमाशा देख रही है और वीडियो बना रही है। आपको यहां बता दें कि वनइंडिया इस वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं करती। खबर वायरल हुए इस वीडियो के आधार पर लिखी गई है। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+