'तूने पागल कैसे बोला...' महिला ने लड़की को दिया धक्का, फिर से जंग का अखाड़ा बनी दिल्ली मेट्रो

Woman and couple fight in Delhi metro: दिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़ा कोई बड़ी बात नहीं है। हर दिन मेट्रो में कुछ ना कुछ चलता रहता है। कभी लोग हंगामा मचा देते हैं तो कभी कोई ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिससे अन्य यात्रियों को भी असुविधा होने लगती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला, जब दो महिलाएं आपस में लड़ने लगी।

महिला को आया गुस्सा
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाओं को आपस में लड़ते देखा जा सकता है। शुरुआत में एक महिला को पास बैठी लड़की को धक्का मारते देखा जा सकता है। इसके बाद जब लड़की का दोस्त बीच बचाव करने आता है तो गुस्सैल महिला उसे चुप रहने को बोलती है।

delhi metro video

तूने पागल कैसे बोला...
क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला लड़की को उसकी सीट से उठने नहीं देती और एक ही बात कहे जा रही है कि कैसे उसने उसे पागल बोला। इसके बाद लडका कहता है कि उसने महिला को नहीं बल्कि उस लड़की को पागल बोला। लेकिन महिला ये बात मानने को तैयार नहीं होती और लड़के को चुप रहने के लिए कहती है। देखते ही देखते पास बैठे लोग इस लड़ाई झगड़े का वीडियो बनाने लगते हैं।

लोगों ने दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया पर क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। अन्य लोगों को भी इस तरह के लड़ाई झगड़े से बेहद असुविधा होने लगती है।

महिलाओं में हुई थी झड़प
ये कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में इस तरह की घटना देखी गई हो। इससे पहले भी कई सारे लड़ाई झगड़े के मामले मेट्रो से सामने आ चुके हैं। एक बार दो महिलाओं की तीखी झड़प भी देखने को मिली थी। इन दोनों महिलाओं का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+