शादी में नॉनवेज खाना नहीं मिलने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन ने मेहमान संग ले लिए सात फेरे

शादी में नॉनवेज खाना नहीं मिलने से नाराज दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया।

मुजफ्फरनगर। शादी में खाने का खास महत्व होता है। लोग शादी में लाखों रुपए सिर्फ खाने पर खर्च कर देते हैं। तरह-तरह के पकवान बनाए जाते है। लेकिन कई बार खाने को लेकर बाराती और लड़की वालों में बहस हो जाती है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ, जहां शादी में नॉनवेज खाना नहीं मिलने से लड़के वालों और लड़की वालों में बहस हो गई।

 Veg dishes irk groom, bride finds another man in Uttar Pradesh

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरनगर के कुल्हेड़ी गांव में शादी में नॉनवेज खाना नहीं मिलने की वजह से बाराती नाराज हो गए। दूल्हे ने मांसाहारी खाना न मिलने की वजह से शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के परिवारवालों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। उन्हें अपनी मजबूरी बताई कि बाजार में मांस की कमी के कारण वे मांसाहारी भोजन नहीं परोस सके। लेकिन लड़के वाले किसी भी कीमत को मानने को तैयार नहीं हुए। हंगामा इतना बढ़ा कि पंचायत बुलानी पड़ी। पंचायत के दखल के बाद लड़के वाले मान गए, लेकिन अपने परिवारवालों की बेइज्जती से आहत दुल्हन ने उस परिवार में शादी करने से इंकार कर दिया।

लड़की के इंकार के बाद दूल्हे को बारात लेकर लौटना पड़ा, वहीं शादी के शामिल होने आए एक मेहमान ने लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे लड़की और लड़की के घरवालों ने स्वीकार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि पंचायत ने इस शादी के लिए सहमति दे दी। उसी मंडप ने लड़की ने उस शख्स के साथ शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+