एलेक्सा कुत्ते की आवाज निकालो... जानिये छोटे से डिवाइस ने कैसे बचाई बच्ची की जान? चौंकाने वाला है मामला

टेक्नोलॉजी को वरदान ऐसे ही नहीं कहा गया है। साइंस इतनी तरक्की कर चुका है कि ऐसी ऐसी चीजें हमें रोजमर्रा की जिंदगी में देखने को मिलती हैं, जो बेहद हैरतअंगेज होती हैं। हाल ही में इसी टेक्नोलॉजी की मदद से एक बच्ची की जान बच गई। हैरतअंगेज मामले में एलेक्सा की मदद से एक छोटी सी बच्ची की जिंदगी बच गई। कैसे... चलिये आपको बताते हैं।

मामला है उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का, जहां की विकास कॉलोनी में पंकज ओझा के घर में मेहमान आए हुए थे। वे मेहमानों को छोड़ने बाहर गए तो गलती से घर का मेन गेट खुला रह गया। अंदर 15 साल की निकिता सोफे पर अपनी 15 महीने की भतीजी के साथ खेल रही थी। तभी घर में बंदर घुस आया और खलबली मचाने लगा।

Uttar Pradesh Basti

निकिता भी डर के मारे सहम गई। तभी बंदर ने उसपर झपट्टा मारने की कोशिश की तो उसकी नजर पास रखे एलेक्सा पर गई। निकिता ने वॉइस कमांड से चलने वाले सिस्टम एलेक्सा को आदेश दिया कि वो कुत्ते की तरह भौंकने की आवाज निकाले। इसके बाद देखते ही देखते एलेक्सा ने कुत्ते की आवाज निकाली तो बंदर डर के मारे नौ दो ग्यारह हो गया।

इस घटना का जिक्र निकिता की मां ने किया। उन्होंने बताया कि निकिता की सूझबूझ ने दोनों बच्चियों को बंदर के हमले से बचा लिया। शिप्रा ओझा ने कहा कि एलेक्सा के अच्छे इस्तेमाल से दोनों बच्चियां बच गईं। हम सब दूसरे कमरे में थे। एलेक्सा से उसने कुत्ते की आवाज निकालने को कहा और आवाज सुनकर बंदर भाग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+