डेटिंग साइट पर मुलाकात, धीरे-धीरे बढ़ा प्यार, 69 साल के बुजुर्ग ने की 27 साल की लड़की से शादी
नई दिल्ली: प्यार में ना ही कोई सीमा होती है और ना ही कोई उम्र मायने नहीं रखती। मोहब्बत ऐसी चीज है, जो बस हो जाती है। अब अमेरिका से भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। यूएस के रहने वाले डेव, जिनकी उम्र 69 साल हैं, उनको 27 की लड़की जैकी से प्यार हो गया, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। 42 साल के अंतर वाले इस कपल की मैरिज को 5 साल हो चुके हैं, दोनों अपनी शादी से काफी खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रही और लोग उनको जमकर ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

टिक-टॉक पर कपल बनाता है वीडियो
दुनिया में कई ऐसे कपल हैं, जो उम्र को बस महज एक नंबर मानते हैं। और अपने बीच बड़े ऐज गेप के बावजूद शादी करके अपनी लाइफ खुशी-खुशी जी रहे हैं। ऐसा ही एक कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो टिक-टॉक पर वीडियो बनाकर अपने रिश्ते की मजबूती को लोगों के सामने रखता है, लेकिन यूजर्स उनको जमकर ट्रोल करते हैं। बकौल यूजर लड़की की शख्स की दौलत और यूएस ग्रीन कार्ड पर नजर है।

दोनों के बीच 42 साल का फासला
शादीशुदा जोड़े ने टिकटॉक पर एक वीडियो में अपनी 42 साल की उम्र के अंतर का बचाव किया, जब उनके फॉलोवर्स ने 27 साल की पत्नी पर अपने 69 वर्षीय पति के बैंक बैलेंस और यूएस ग्रीन कार्ड पर नजर रखने का आरोप लगाया। फिलीपींस में पैदा हुई 27 साल की जैकी और अमेरिका के 69 वर्षीय डेव की मुलाकात 2016 में एक इंटरनेट डेटिंग वेबसाइट पर हुई थी, जब वह सेबू सिटी में थे। टिक्कॉक पर उनके 32,900 फॉलोअर्स और 246,400 लाइक्स हैं।

डेटिंग साइट हुई मुलाकात, फिर की शादी
पहला स्टेप डेव ने उठाया और जैकी से पूछा कि क्या वह उनके साथ कॉफी पीना पसंद करेंगे, जिसके लड़की ने हामी भर दी। उनकी शादी को 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं। डेव ने हाल ही में एक टिकटॉक वीडियो में कहा कि जैकी और मैं पहली बार चेरीब्लॉसम्स नाम की एक इंटरनेट साइट के जरिए मिले थे। मैं उस समय फिलीपींस में सेबू में था, जब उस वेबसाइट का यूज कर रहा था और मैंने जैकी की प्रोफाइल को देखा।

वक्त के साथ रिश्ता भी मजबूत
डेव ने आगे बताया, "मैंने उसे एक मैसेज सेंड किया और कहा कि मुझे उसकी प्रोफाइल पसंद है और मुझे उससे मिलने में दिलचस्पी है। जैकी ने आगे कहा, "मैंने उसे अपना फोन नंबर दिया, और अगले दिन हम स्टारबक्स में मिले और उन्होंने मुझे एक चॉकलेट दी। फिर हम लंच के लिए गए''। अपनी वीडियो में डेव ने कहा कि जैकी उस वक्त काफी शर्मीली थी। उन्होंने कहा कि हम महसूस कर सकते थे कि फिर से एक साथ आने के लिए पर्याप्त संबंध थे। इसलिए जैकी और मैं अमेरिका वापस जाने से पहले कुछ और बार मिले। यह एक अद्भुत रिश्ते की शुरुआत थी, जो अभी भी मजबूत हो रहा है।

लोगों ने किया ट्रोल, कहा- 'सच्चा प्यार... वीजा के लिए'
हालांकि, लोग उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करते हैं और अक्सर उम्र के बड़े अंतर को लेकर उनकी आलोचना करते हैं। कुछ लोग जैकी को गोल्ड डिगर कहते हैं, जो कि 'सिर्फ पैसे के लिए इस रिश्ते में है। सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, "सच्चा प्यार... वीजा के लिए" जबकि दूसरे ने कहा, "वो वीजा और पैसा !!!!! वह उस पैसे को घर वापस भेजने वाली है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे खेद है कि वह एक देखभाल करने वाले की तलाश कर रहा है, वह जानती है कि यह गलत है, लेकिन पैसे की जरूरत है।" एक यूजर ने कमेंट किया, 'सच्चा प्यार... वीजा के लिए।

'हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता'
हालांकि तमाम ट्रोल्स और कड़ी आलोचनाओं के बावजूद, यह जोड़ी बिल्कुल भी प्रभावित होती नहीं दिख रही है। हाल ही में एक वीडियो में युगल ने ट्रोल्स पर पलटवार किया और अपने रिश्ते में उम्र के बड़े अंतर का बचाव किया। उन्होंने कहा, "तो 42 साल की उम्र का अंतर है। वह 27 साल की है और मैं 69 साल की हूं और हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।" ट्रोलर्स के अलावा कुछ यूजर ऐसे भी हैं जो पॉजिटिव कमेंट करके उनके रिश्ते का समर्थन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications