60 साल की उम्र में की शादी, चौथे दिन पलटी किस्मत, बन गए 7.54 करोड़ के मालिक
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: लड़कियों को लक्ष्मी जी का रूप कहा जाता है। इस वजह से कहावत है कि शादी के बाद लड़कों की किस्मत बदल जाती है। अब अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 60 साल के एक शख्स ने शादी की। इसके चार दिन बाद उसकी किस्मत ही बदल गई। आलम है ये कि नए जोड़े को अभी तक किस्मत के इस खेल पर यकीन नहीं हो रहा है।

खरीदा था लॉटरी टिकट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरी कैरोलिना के माइकल एबरनेथी ने हाल ही में शादी की। चार दिन के बाद उनके पास एक फोन आया। जिसमें पता चला कि वो करोड़पति बन गए हैं। शुरू में उनको ये सब मजाक लग रहा था, लेकिन तभी पता चला कि ये सब उनकी लॉटरी टिकट की वजह से हुआ है।

7.54 करोड़ का ईनाम
लॉटरी विजेता माइकल एबरनेथी के मुताबिक उनको कुल 7,54,88,000 रुपये की लॉटरी लगी है। लॉटरी अधिकारियों को उन्होंने बताया कि वो शादी के चार दिन बाद लेक्सिंगटन में शीटज स्टोर गए थे। वहां पर उन्होंने 30 डॉलर का टिकट खरीदा। जिस पर लॉटरी निकल आई। जिस वजह से अब वो करोड़पति बन गए हैं।

खरीदे थे दो टिकट
एबरनेथी के मुताबिक शादी के बाद ही उन्होंने अपनी किस्मत को अजमाने का फैसला किया था। जिस वजह से उन्होंने दो टिकट खरीदे। पहले टिकट में तो कुछ नहीं निकला, लेकिन आखिरी टिकट में उनका एक मिलियन डॉलर का ईनाम निकल गया। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ लॉटरी ऑफिस पहुंचकर पुरस्कार की राशि ली। दोनों इसे वेडिंग गिफ्ट मान रहे हैं।

हनीमून पर जा रहे फ्लोरिडा
एबरनेथी के मुताबिक वो 60 साल के हैं, ऐसे में अब उनकी काम करने की इच्छा नहीं है। वो इस पैसे से पहले फ्लोरिडा हनीमून मनाने जाएंगे। इसके बाद किसी सुरक्षित जगह पर वो पैसा निवेश करेंगे, ताकि बुढ़ापे में वो उनके काम आ सके।












Click it and Unblock the Notifications