70 साल का शख्स खा गया पूरे शहर का बर्गर! फिर भी गजब की फिटनेस, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
यूएस के उस शख्स का नाम खूब चर्चा में है, जिसने दुनिया में सबसे अधिक बर्गर खाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। डोनाल्ड गोर्स्के विश्व के पहले ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने अपना पसंदीदा फास्ट फू्ड बर्गर सिर्फ जी भर कर खाया ही नहीं बल्कि इसको लेकर उन्होंने ओवर ईटिंग को लेकर इतिहास भी रच दिया।
आमतौर पर फॉस्ट फूड आइटम खाने के बाद लोगों का फैट इतना बढ़ जाता है कि उन्हें पैदल चलना भी भारी लगने लगता है, लेकिन गोर्स्के के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है। उनकी फिटनेस और बर्गर खाने के आकंड़ें इस वक्त चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि डोनाल्ड गोर्स्के का नाम अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

अब तक 34000 बर्गर खाए
बर्गर ईटिंग को लेकर फेमस हुए डोनाल्ड गोर्स्के को लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने खुद जानकारी साझा की है। विश्व स्तरीय संस्था के मुताबिक, डोनाल्ड गोर्स्के ताजा बर्गर खरीदने के लिए रोजाना मैकडॉनल्ड्स जाते थे। सर्विस से रिटायर होने क बाद भी उनकी बर्गर के प्रति रूचि बनी रही। वे हर सप्ताह ढेर सारे बर्गर घर जाते थे। कुछ खाते बाकी घर में घर में रख देते। गोर्स्के का यह दावा है कि उन्होंने 34,000 से अधिक बर्गर खा लिए हैं। इसके बावजूद उन्हें किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है। हालांकि वे अधिक फैट वाली चीजें खाने के साथ ही रोजाना छह मील की सैर करते हैं।
1999 बनाया था पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड
अमेरिका के विस्कॉन्सिन के रहने वाले डोनाल्ड एक रिटायर्ड जेल अधिकारी हैं. उन्होंने दशकों से अपने बर्गर के कंटेनर और रसीद को सुरक्षित रखा है। उन्होंने इस मामले में पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड साल 1999 में बनाया था। शुरुआत में वो प्रतिदिन 9 बर्गर खाते थे। बाद में उन्होंने ये संख्या 2 कर दी। वो एक दोपहर के लंच में और दूसरा रात के डिनर में खाते थे। डोनाल्ड गोर्स्के आमतौर पर भूख लगने पर आलू चिप्स, फ्रूट बार और आइसक्रीम का भी सेवन करते हैं।
पत्नी ने दिया पूरा सहयोग
एक सवाल के जवाब में गोर्स्के ने कहा कि उनकी पत्नी मैरी ने भी उनकी पसंद में सहयोग दिया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद गोर्स्के ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बर्गर खाने के प्रति मेरे क्रेज पत्नी मैरी ने मेरी पसंद के तौर पर लिया। इससे उन्हें कभी बुरा नहीं लगा। कभी मेरे रिश्तों के बीच में उनकी ओवर ईटिंग नहीं। इसके लिए गोर्स्के ने अपनी पत्नी को धन्यवाद दिया है।
52 वर्ष पहले शुरू हुआ था सफर
गोर्स्के ने सबसे अधिक बर्गर खाने का रिकॉर्ड का यूं ही नहीं बना लिया। इसकी शुरुआत 17 मई, 1972 को हुई थी। वर्ष 2023 में जब वे 70 साल के थे तो उन्होंने 728 अतिरिक्त बर्गर खाए थे। इससे पहले भी रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था। अब उनके बिग मैक बर्गर खाने का आंकड़ा 34,128 हो गया है। बर्गर खाने के अपने इस सफर को डोनाल्ड ने करीब 52 साल पहले शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications