दूध खरीदने के चक्कर में बदली शख्स की किस्मत, घर बैठे बना 15 करोड़ का मालिक

नई दिल्ली: किस्मत से बड़ी चीज कोई नहीं है। ये किसी भी वक्त इंसान को सड़क से उठाकर महलों में पहुंचा सकती है। अब अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक शख्स दूध लेने गया था, तभी उसकी किस्मत चमकी और वो 15 करोड़ का मालिक बन गया। साथ ही उसकी किस्मत की चर्चा दुनियाभर में हो रही है।

कॉफी के लिए दूध लेने गया था शख्स

कॉफी के लिए दूध लेने गया था शख्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शख्स चेस्टर काउंटी में रहता था। हाल ही में वो सुबह उठा और कॉफी बनाने चला गया। किचन में जाने पर पता चला कि दूध नहीं है, जिस वजह से वो पास के एक स्टोर में गया। दूध लेने के बाद उसकी नजर वहां पर बिक रहे लॉटरी टिकट पर पड़ी। कुछ देर सोचने के बाद उसने लॉटरी टिकट को खरीदने का फैसला किया, लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ उससे उस शख्स की किस्मत बदल गई।

दूसरे दिन बना करोड़पति

दूसरे दिन बना करोड़पति

दूसरे दिन जब वो शख्स उठा तो देखा कि लॉटरी का रिजल्ट आ गया है। उसने अपना टिकट निकाला और उसे लकी ड्रा के नंबर से मिलाया। इसके बाद उसके होश उड़ गए। उसकी पूरी एक मिलियन डॉलर की लॉटरी लगी थी। उसकी किस्मत ने आगे भी उसका साथ दिया, क्योंकि उसने टिकट लेते वक्त पॉवरप्ले का विकल्प चुना था, जिस वजह से उसकी जीत की राशि 2 मिलियन डॉलर हो गई। भारत के हिसाब से ये कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

घबरा गया था शख्स

घबरा गया था शख्स

दक्षिण कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों के साथ बात करते हुए शख्स ने कहा कि मैं उस वक्त घबरा गया था। मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा था कि मैं इतनी बड़ी राशि जीत चुका हूं। लॉटरी अधिकारियों के मुताबिक इतनी बड़ी राशि जीतने की संभावना 1,16,88,054 बार में से 1 है। वहीं दूसरी ओर लॉटरी अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से उस शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया है।

ऑस्ट्रेलिया में भी हैरान कर देने वाला मामला

ऑस्ट्रेलिया में भी हैरान कर देने वाला मामला

कुछ दिनों पहले ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। वहां पर एक शख्स दुकान पर गया और दुकान वाले ने उसे एक लॉटरी का टिकट थमा दिया। शख्स के पास पैसे नहीं थे, जिस वजह से उसे बाद में देने को कहा। कुछ दिनों बाद पता चला कि उस शख्स की 1.5 लाख डॉलर की लॉटरी लग गई और वो बिना टिकट के पैसे दिए ही लखपति बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+