सात समंदर वाला प्यार! विदेशी मैम को लेकर आया हार्दिक, अब चर्चा में ये अनोखी शादी
कहते हैं प्यार अंधा होता है। ये ना तो धर्म देखता है, ना जाति और ना ही दो दिलों के बीच की दूरी। इसी प्यार की एक कहानी उत्तरप्रदेश के हार्दिक और सात समंदर पार की गैबरीला ने भी लिख डाली। जब दोनों ने हमेशा के लिए एक दूजे का होने का फैसला लिया।
इन दिनों उत्तर प्रदेश की एक शादी चर्चा में बनी हुई है। हार्दिक नाम के एक युवक ने यहां विदेशी लड़की गैबरीला संग सात फेरे लिए। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। इस शादी को देखने के लिए दूर दूर से लोग यहां पहुंचे।

बताते चलें कि विदेशी मैम नीदरलैंड की रहने वाली है। उसका नाम गैबरीला है। बताया जा रहा है कि हार्दिक और गैबरीला एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। इसके बाद डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे संग ब्याह रचाने का फैसला लिया। दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई।
इस अनोखी शादी को देखने के लिए दूर दूर से लोग यहां पहुंचे। गैबरीला ने हिंदू दुल्हन की ही तरह लाल जोड़ा पहना हुआ था और वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। हार्दिक की बात करें तो वो भी दूल्हे के भेष में काफी अच्छे लग रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
इससे पहले भी एक ऐसी ही शादी ने जमकर सुर्खियां बटोरीं, जब एक लड़के ने विदेशी लड़की संग सात फेरे लिए। लड़का ग्रामीण इलाके का था और विदेशी लड़की से प्यार करता था। वो विदेश में ही नौकरी करता था। उसे वहीं की लड़की पसंद आ गई और फिर उसने उस लड़की को इंडिया लाकर उससे शादी रचा ली।
अब कई ऐसे मामले देखने को मिल जाते हैं जहां लोग विदेशी लोगों से शादी रचाते हैं। लोग इस तरह की शादियां देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आते हैं। इसी तरह हार्दिक और गैबरीला की शादी देखने लोग दूर दूर से पहुंचे और ये चर्चा का विषय बनी रही।












Click it and Unblock the Notifications