महिला के छूने के बाद बजरंगबली की मूर्ति से निकलने लगे आंसू! ग्रामीण बोले- 'बड़ा संकट टला'

कई बार आस्था से जुड़ी ऐसी चीजें चर्चा में आती हैं, जिन्हें सुनने के बाद किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल हो जाए। ऐसा ही कुछ एक प्राचीन मंदिर में उस वक्त हुआ, जब हनुमान जी की प्रतिमा से आंसू निकलने लगे।

मामला है उत्तर प्रदेश के बांदा का, जहां प्राचीन मंदिर में रखी हनुमान जी की मूर्ति को लेकर ऐसी खबर फैली, कि देखते ही देखते मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

UP Banda hanuman

दरअसल, इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी महिला द्वारा हनुमान जी की मूर्ति पर छाव पड़ी होगी, जिसकी वजह से क्रोध में उनकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं। लोग हनुमान जी से माफी मांग रहे हैं।

वीडियो देखते ही देखते वायरल होने लगा और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी देने लगे। बताते चलें कि बांदा के फतेजगंज थाा के बीहड़ जंगल में हनुमान जी का बहुत पुराना मंदिर है। इस मंदिर से कई स्थानीय लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। यहां कुछ लोगों ने हाल ही में भगवान हनुमान की मूर्ति से आंसू निकलते देखा तो लोग भड़क उठे।

बजरंगबली की मूर्ति से रविवार को भक्तों ने देखा कि आंसू निकल रहे हैं तो लोग भड़क उठे। ये सूचना देखते ही देखते आसपास आग की तरह फैली और लोगों की भीड़ वहां इकट्ठी हो गई। स्थानीय लोग ये सब देखकर काफी गुस्साए और सारे के सारे हनुमान जी से क्षमा याचना करने लगे।

स्थानीय लोगों की मानें, तो ये मूर्ति काफी प्राचीन है। ये उस वक्त की है, जब देश में राजा-महाराजाओं का राज हुआ करता था। उसी समय एक राजा ने ये मूर्ति स्थापित की थी। लोग इसे किसी बड़ी अनहोनी से जोड़कर देख रहे हैं।

मंदिर के पुजारी की मानें, तो जब वे पूजा करने लगे तो आंखों से पानी निकल रहा था। आसपास के लोग भी वहां आ गए। इसके बाद सब जब राम नाम का जप किया गया तो देखा कि आंसू निकलने बंद हो गए। इलाके में कोई संकट ही आने वाला रहा होगा, जिसे बजरंगबली काट रहे हैं। फिल्हाल ये मामला सुर्खियों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+