VIDEO: टॉयलेट में निकल आया जहरीला कोबरा सांप, देखिए फिर क्या हुआ

बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति के टॉयलेट में अचानक ही कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। टॉयलेट के अंदर जहरीले कोबरा सांप के निकलने का वीडियो सामने आया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। लगातार लोग टॉयलेट में सांप निकलने का वीडियो देख रहे हैं। आखिर ये सांप टॉयलेट के अंदर कैसे पहुंचा और फिर इस सांप का क्या हुआ बताते हैं आगे...

टॉयलेट में कहां से आया सांप

टॉयलेट में कहां से आया सांप

ये असामान्य घटना बेंगलुरू के जेपी नगर 7th फेज इलाके के एक घर में हुई है। बताया जा रहा कि यहां रहने वाले प्रमोद कुमार के टॉयलेट में कोबरा सांप निकल आया। पूरा मामला 9 जून की सुबह का है, जब टॉयलेट सीट के छेद से ये जहरीला सांप नजर आया। तुरंत ही उन्होंने इसकी जानकारी वन्यजीव बचाव दल को दी।

टॉयलेट से कोबरा को निकालने की कवायद

टॉयलेट से कोबरा को निकालने की कवायद

प्रमोद कुमार ने तुरंत ही शहर के नागरिक निकाय से सम्बद्ध एक वन्यजीव स्वयंसेवक दल के कर्मचारी राजेश कुमार से सम्पर्क किया। राजेश कुमार तुरंत ही प्रमोद कुमार के घर पहुंचे। पहले अपने हाथों से कोबरा सांप को टॉयलेट से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली।

देखिए, टॉयलेट से कैसे निकाला गया कोबरा

इसके बाद राजेश कुमार ने कुछ खास उपकरणों का इस्तेमाल करके सांप को टॉयलेट बाउल से निकालने की कोशिश की। आखिरकार वो इसमें कामयाब हो गए और सांप को निकालकर एक बैग में रख लिया। बाद में उन्होंने इस सांप को सार्वजनिक जगह से दूर जंगल मे छोड़ दिया। सांप को टॉयलेट से निकालने की जद्दोजहद में लगभग 30 मिनट लग गए।

कैमरे में कैद हुई बीच सड़क पर अंडे देती जहरीली नागिन

बता दें कि इससे पहले भी दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक से ही सामने आया कोबरा नागिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक कोबरा नागिन एक व्यस्त सड़क के बीचोंबीच अंडे देती हुई नजर आई। इस वीडियो को कर्नाटक के मदुरई इलाके में रहने वाले एक शिक्षक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। 1.21 मिनट के इस वीडियो में सड़क के बीच में बैठकर यह नागिन अंडे दे रही है। दरअसल, यह नागिन इस शिक्षक के घर में मिली था, जिसके बाद उसने सांप पकड़ने वाले एक स्थानीय स्नेक कैचर को फोन किया। इसके बाद जब उस स्नेक कैचर ने नागिन को पकड़ने की कोशिश की तो वह घर से बाहर की तरफ आ गई और बीच सड़क में बैठकर अंडे देने लगी। अंडे देने के बाद स्नेक कैचर ने पहले इस नागिन को पकड़ा और उसे एक नजदीकी जंगल में छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+