VIDEO: अपने आप चलकर तट के पास पहुंचा बड़ा 'घोस्ट शिप', कोस्ट गार्ड को अंदर नहीं मिला कोई
नई दिल्ली, 1 फरवरी: ब्रिटेन के केंट में लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त थे, तभी उनको तट पर एक जहाज दिखा। उस जहाज पर कोई भी क्रू मेंबर नहीं दिख रहा था, ऐसे में लोग परेशान हो गए। किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि वो जहाज अचानक से कैसे तट पर आ गया। इसे 'घोस्ट शिप' कहा जा रहा है। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। (वीडियो-नीचे)

दलदल में फंसा जहाज
KentLive की रिपोर्ट के मुताबिक नाव को पहली बार कॉलोज के पास मेडवे इस्ट्यूरी और अपचर्च क्षेत्र में देखा गया था, जो बाद में लोअर हालस्टो, स्वाले की ओर चला गया। तट के इतने पास एक बड़े जहाज को देख लोग हैरान रह गए, उन्होंने तुरंत इसकी खबर कोस्ट गार्ड को दी। हालांकि तब तक जहाज दलदल में फंस चुका था, लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उसे कितना नुकसान पहुंचा है।

अंदर कोई नहीं मिला
मामले में कोस्ट गार्ड ने कहा कि 31 जनवरी को करीब 9.40 पर 999 पर एक कॉल आई, जिसमें लोअर हालस्टो के पास मेडवे नदी पर एक जहाज के बारे में बताया गया। जब कोस्ट गार्ड की टीम वहां पर पहुंची, तो उस पर कोई नहीं मिला। जहाज के कर्मचारी पहले ही भाग निकले थे। फिलहाल जहाज सुरक्षित है।

टो करके निकाला जाएगा
स्थानीय लोगों के मुताबिक घोस्ट शिप दलदल में फंसा हुआ है। उसके मालिक को खबर दी गई है। वो एक अन्य जहाज की व्यवस्था कर रहा, जिसके जरिए फंसे जहाज को टो किया जाएगा। वहीं कोस्टगार्ड रेस्क्यू टीम जहाज को सुरक्षा कवर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग शुरू में जहाज को अपने आप चलता देख हैरान रह गए थे, लेकिन बाद में जानकारी होने पर सबने राहत की सांस ली।

क्या होते हैं घोस्ट शिप?
समुद्र में लाखों की संख्या में जहाज सफर करते हैं। कई बार बड़े जहाज समुद्र के बीच में ही खराब हो जाते हैं। छोटी बड़ी समस्याएं तो इंजीनियर बीच समुद्र में ठीक कर देते हैं, लेकिन गंभीर समस्या होने पर उन्हें तट पर लाना जरूरी है। अगर कोई जहाज पूरी तरह से समुद्र के बीच खराब हुआ, तो कंपनी के लिए उसे खींचकर हजारों मील दूर लाना असंभव है। ऐसे में उसे खालीकर छोड़ दिया जाता है। बाद में ये जहाज लहारों के साथ भटकते हुए किनारे पहुंच जाते हैं। इन्हें ही घोस्ट शिप या भूतिया जहाज कहा जाता है।
Some morning entertainment down at Lower Halstow
— Tiller & Wheel (@TillerAndWheel) January 31, 2022
-
Unmanned vessel gliding past due it breaking free from its mooring!
Pat to Ed: "Its a better navigator than you!" pic.twitter.com/i7nHcTjVB9












Click it and Unblock the Notifications