छात्रा ने दादा की अस्थियां मिलाकर बनाया बिस्कुट, फिर स्कूल में दोस्तों को खिलाया
अमेरिका के कैलिफॉर्निया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां उत्तरी कैलिफॉर्निया में एक लड़की ने बिस्कुट में अपने दादा की अस्थियां मिलाकर स्कूल में दोस्तों को खिला दीं। ये मामला सामने आने के बाद स्कूली छात्रों में काफी सकते में हैं।

कैलिफॉर्निया। अमेरिका के कैलिफॉर्निया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां उत्तरी कैलिफॉर्निया में एक लड़की ने बिस्कुट में अपने दादा की अस्थियां मिलाकर स्कूल में दोस्तों को खिला दीं। ये मामला सामने आने के बाद स्कूली छात्रों में काफी सकते में हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस जांच कर रही है कि छात्रा ने किस उद्देश्य से ऐसा किया।

बिस्कुट में अस्थियां मिलाकर दोस्तों को खिलाईं
अमेरिका के उत्तरी कैलिफॉर्निया में द विंसी चार्टर अकैडमी स्कूल की एक छात्रा ने अपने दोस्तों को दादा की अस्थियां मिले बिस्कुट खिला दिए। छात्रा ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर घर में शुगर कुकीज बनाई जिसमें उसके दादा की अस्थियां मिली हुई थीं और ये कुकीज करीब 9 दोस्तों को खिला दिया। अकैडमी के कुछ छात्रों ने बाकी क्लासमेट्स को बताया कि उन बिस्कुट में अस्थियां मिली हुई थी।

क्लासमेट ने कहा, 'उसने अस्थियों का जिक्र किया था'
डाविस पुलिस लेफ्टिनेंट पॉल डोरोशोव ने बताया कि जांच में बिस्कुट खाने वाले 9 छात्रों से पूछताछ की गई है। छात्रा के एक क्लासमेट एंडी नॉक्स ने लोकल न्यूज को बताया कि उसने बिस्कुट का केवल एक बाइट लिया था और उसे उसमें कुछ रेतीला लगा। नॉक्स ने कहा कि छात्रा ने कुछ वक्त पहले अपने दादा की अस्थियों का जिक्र किया था। जांचकर्ताओं का कहना है कि कुछ छात्रों को बिस्कुट खाने से पहले अस्थियों के बारे में मालूम था।

तो इसलिए छात्रा को नहीं होगी सजा!
डोरोशोव ने बताया कि छात्रा के ऐसा करने के पीछे का उद्देश्य अभी तक समझ नहीं आया है। उन्होंने कहा, 'वो नाबालिग हैं और ये कोई गंभीर अपराध नहीं है। इससे सेहत पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।' उन्होंने कहा कि ये किसी भी जुर्म में नहीं आता और शायद ही छात्रा को सजा हो। डोरोशोव ने कहा कि पुलिस ये मामला स्कूल को हैंडल करने देगी।












Click it and Unblock the Notifications