हफ्ते में सिर्फ एक ही दिन खाना खाती है महिला, 6-6 बिल्लियों की देखरेख में चला जाता है सारा पैसा

UK Woman feeds cat: लंदन में रहने वाली महिला हफ्ते में सिर्फ एक ही बार खाना खाती हैं। इसका कारण उनकी 6 बिल्लियों का पेट भरना है। महंगाई बढ़ने के कारण महिला ठीक से कुछ नहीं खा पा रही हैं।

Cat

Woman have six cats: कई लोगों को जानवर पालने का बेहद शौक होता है। ये लोग जानवरों को अपने घर के सदस्यों की तरह की ट्रीट करते हैं। ऐसा ही एक शौक महिला को भी है, जिसने अपने घर में 6 बिल्लियां पाली हुई हैं। ये महिला अपनी बिल्लियों को कभी भी भूखा नहीं रहने देती। 6 बिल्लियों वाले बड़े परिवार को पालने में कभी-कभी महिला को इतनी दिक्कतें हो जाती हैं कि वो खुद भूखी रह जाती है लेकिन जानवरों को हमेशा समय पर खाना देती है।

नॉर्थ लंदन में रहने वाली यासमेन कप्तान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। महिला ने हाल ही में दावा किया कि वो हफ्ते में सिर्फ एक ही बार खाना खाती है, ताकि उसकी 6 बिल्लियां भरपेट खाना खा सकें। यूनाइटेड किंगडम में रहना महिला के लिए काफी महंगा हो रहा है। ऐसे में खाने का खर्चा उठा पाना महिला के लिए काफी मुश्किल हो रहा है।

46 साल की यासमेन कप्तान पिछले 1 साल से एक हफ्ते खाने वाला रूटीन फॉलो कर रही हैं, ताकि उनकी 6 बिल्लियां पर्याप्त खा सकें। डेली मेल से बात करते हुए महिला ने कहा कि मैंने उन्हें पाने के लिए बहुत पैसा दिया है। उनकी उम्र काफी है और ऐसे में उन्हें जाने देना सही नहीं है। महिला का कहना है कि 60 पाउंड बिल्लियों पर खर्च किए जाते हैं।

महिला ने आगे कहा कि जब मुझे पैसा मिलता है, तो ये सारा उनके खाने पर ही जाता है। ये पैसा बिल्ली के कूड़े, उनके खाने, बिस्कुट और दूध पर जाता है। इन्हीं सब चीजों में मेरा सारा पैसा चला जाता है। महिला का कहना है कि खाना खाने की बजाय अपनी भूख मिटाने के लिए वो ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में पुदीने की चाय पीती हैं। उनका भोजन आमतौर पर मिर्च, प्याज और सलाद होता है।

महिला ने कहा कि मेरे साथी मुझे लेकर काफी चिंता में है, लेकिन मुझे अब इसकी आदत हो गई है। मैं ठीक हो जाऊंगी। मुझे अपनी बिल्लियों से दूर नहीं जाना। 17 सालों से वो मेरे साथ हैं और मुझे उनकी आदत है। बताते चलें कि साल 2022 में महिला ने शारीरिक कमजोरी की वजह से अपनी नौकरी छोड़ दी। महिला का कहना है कि कुछ दिनों से मैं कुछ भी खा पी नहीं रही हूं। मैं खुद के साथ खुश रहने की कोशिश कर रही हूं। कुछ हफ्तों से मैं ठीक से नहीं खा पी रही हूं। मेरे पास सिर्फ कुछ लिक्विड है औऱ कुछ भी ठोस खाने के लिए नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+