जापानी स्टेडियम में दिखा यूएफओ, रहस्यमयी क्राफ्ट देखकर उड़े लोगों के होश

वायरल हो रही तस्वीर में एक यूएफओ नजर आ रहा है। जापान में ये तस्वीर मैच के दौरान एक फैन ने ली है। तस्वीर में रहस्यमयी काली चीज उड़ती नजर आ रही है। यूफोलॉजिस्ट ने भी कहा कि ये कोई इंसानी क्राफ्ट तो नहीं है।

UFO

एलियंस को लेकर बहस कोई नई बात नहीं है। कई दफा लोगों ने आसमान में कोई अज्ञात चीज दिखाई दिखने या फिर एलियंस को देखे जाने का दावा किया है। दावे के साथ ही एलियंस को लेकर बहस छिड़ जाती है। वैज्ञानिकों ने भी कई बार एलियंस से जुड़ी कई रोचक बातें बताई हैं। लेकिन अभी तक एलियंस को लेकर कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। हर देश इन्हें लेकर अपनी-अपनी ओर से नई बात बताता है। इस बीच एक और बार एलियंस को लेकर बहस उस वक्त तेज हो गई, जब जापान के एक फुटबॉल स्टेडिम के ऊपर यूएफओ दिखाई दिया। आसमान में उड़ते इस यूएफओ को एक फैन ने कैमरे में कैप्चर कर दिया। जिसके बाद इसे लेकर अब बहस तेज हो गई है।

आसमान में उड़ता दिखा UFO

आसमान में उड़ता दिखा UFO

यूएफओ की वायरल हो रही ये तस्वीर एफसी जुआरेज और क्लब तिजुआना के बीच एक मैच के दौरान एक फैन ने ली है। 'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, क्लब से जब टीम को लेकर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने स्टेडियम के ऊपर उड़ते उस यूएफओ का जिक्र किया। इसके बाद एफसी जुआरेज ने यूएफओ की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते ये फोटोज वायरल होने लगीं।

फैन ने कैप्चर की रहस्यमयी तस्वीर

फैन ने कैप्चर की रहस्यमयी तस्वीर

टीम ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए रिसर्चर जैम मौसन को टैग किया। मैक्सिकन फुटबॉलर क्लब ने कहा, जैम मौसन की मदद करें। एक फैन ने हमें ये तस्वीर भेजी है, जो उसने गेम के दौरान ली थी। यहां आप स्पष्ट रूप से यूएफओ देख सकते हैं। ये है या नहीं?

आसमान में उड़ रही थी काली चीज

आसमान में उड़ रही थी काली चीज

स्टेडियम से ली गई इस तस्वीर में रहस्यमयी काली चीज उड़ती नजर आ रही है। यूफोलॉजिस्ट ने बताया कि उनकी राय में ये क्राफ्ट इंसानों द्वारा बनाया गया क्राफ्ट नहीं था। एफसी जुआरेज ने कहा कि इस पर विश्वास करना बहुत मुश्किल है। वहीं एक स्थानीय ने कहा कि एलियंस अंग्रेजी लीग में जुआरेज गेम पसंद करेंगे? ये एलियंस इतने स्मार्ट नहीं हैं।

लोगों ने एलियंस को लेकर दी प्रतिक्रिया

लोगों ने एलियंस को लेकर दी प्रतिक्रिया

एक शख्स ने कहा कि ईमानदारी से इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि प्राचीन काल से ही हमारे पास कईं पुरानी सिविलाइजेशन आती रही हैं और आगे भी आना जारी रखेंगी। किसी ने कहा कि ये बन जैसा लग रहा है।

'100% ये एलियंस एयरक्राफ्ट है'

'100% ये एलियंस एयरक्राफ्ट है'

एक तीसरे यूजर ने कहा कि 100 प्रतिशत ये एलियन एयरक्राफ्ट है। नीचे से उसका रंग देखो। एक ने कहा कि ये असली है। ये यूनिवर्स ट्रैवलर पुराने समय से ऐसा कर रहे हैं। अभी भी ये अपना लाइफ सर्कल शुरू कर रहे हैं। खैर ये शॉर्ट बेहद शानदार है।

Recommended Video

    Baba Vanga Predictions 2023 में एलियन करेंगे हमला, सूर्य भी दिखाएगा रंग | वनइंडिया हिंदी |

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+