पहली बार नए रूप में दिखा एलियन का यान, आसमान में उड़ती दिखी स्पोर्ट्स कार जैसी चीज

नई दिल्ली, 04 जुलाई: एलियन की दुनिया पूरी तरह से रहस्यों से भरी हुई है। आए दिन दुनिया के अलग-अलग कोनों में यूएफओ देखे जाने की खबरें पढ़ने को मिलती रहती हैं। अभी तक यूएफओ को गोलाकार या तिकोने रूप में देखा गया है। पहली बार यूएफओ का नया रूप देखने को मिला है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आसमान में एक बीएमडब्ल्यू जैसी कार उड़ती हुई दिख रही हैं। जिसके देखकर साइंटिस्ट भी हैरान हैं। यह रहस्यमयी चीज ब्रिटेन के समुद्री किनारे वाले शहर में देखने को मिली है।

आसमान में स्पोर्ट्स कार उड़ाते दिखे एलियन!

आसमान में स्पोर्ट्स कार उड़ाते दिखे एलियन!

डेली स्टार के मुताबिक, बिट्रेन केउत्तरी वेल्स में कोल्विन बे के ऊपर के आसमान में रहस्यमय चमकीले सफेद चीज को उड़ते हुए देखा है। जिसने उड़ने के दौरान अचानक अपना रास्ता बदल दिया और वह आसमान में उछल रही थी। इसे मैथ्यू नोरबरी नाम के एक शख्स ने देखा था। जिसका उसने वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। जूम करने पर इस रोशनी में स्पोर्ट्स कार जैसी आकृति दिखाई देने लगती है। वीडियो में दिख रहा है कि रोशनी सामान्य तरीके से चल रही थी, तभी वह तेज रफ्तार में नीचे मुड़े और फिर उछलने लगी।

रहस्यमयी UFO देख लोगों की थमी सांसें

रहस्यमयी UFO देख लोगों की थमी सांसें

मैथ्यू ने कहा कि, यह पहली बार है जब मैंने ऐसा कुछ भी देखा है जो आकाश में उड़ते हुए ऑडी आर 8 जैसा दिखता है। मैथ्यू ने कहा कि शुरू में मुझे लगा कि ये एक आसमान से गिरता हुआ उल्कापिंड होगा, लेकिन जब वह उछलने लगा तो फिर उसे समझ नहीं आया ये क्या है। हालांकि एस्ट्रोनॉमी स्टैक एक्सचेंज साइट के मुताबिक उल्कापिंड सभी दिशाओं में यात्रा कर सकते हैं, पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण उन्हें अचानक से सीधे धरती की ओर खींच सकता है।

साइटिस्ट्स ने बताया उस कार का सच

साइटिस्ट्स ने बताया उस कार का सच

अंतर्राष्ट्रीय उल्का संगठन के अनुसार, भले ही कई हजार उल्का पृथ्वी के वायुमंडल में हर दिन होते हैं, लेकिन आग के गोले के उल्काओं के दर्शन दुर्लभ हैं। ज्यादातर उल्कापिंड महासागरों और न के बराबर इंसानी आबादी वाले क्षेत्र में गिरते हैं। इससे पहले टायविन में एक ग्विनेड रिसॉर्ट में रहने वाले लोगों ने एक "अजीब चीख" और कराहने की आवाज सुनी थी। जिसे लेकर बताया गया था कि, यह उल्का पिंड के घर्षण से उत्पन्न होने वाली आवाज हो सकती है।

मई में कैद हुआ ऐसा ही नजारा

मई में कैद हुआ ऐसा ही नजारा

इससे पहले मई में ब्रिटेन के आसमान में एक विशालकाय 'आग की गेंद' नजर आई थी। इस घटना को लेकर स्थानीय प्राधिकरण ने कहा था कि इस जलती हुई गेंद को आधी रात के बाद उसके 15 कैमरों ने देखा। यूकेएमओएन के पास 153 कैमरों का एक बड़ा नेटवर्क है जो ब्रिटेन के आसमान में आग की गेंदों और उल्कापिंडों को रिकॉर्ड कर सकते हैं। डेलीमेल की खबर के मुताबिक 250 से अधिक लोगों ने अपने कैमरों में उल्कापिंड की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद कंपनी की वेबसाइट पर इसे देखने की जानकारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+