VIDEO: घर के आंगन में दिखा दो मुंह वाला दुर्लभ सांप, जांच के लिए पहुंचे वैज्ञानिक
वर्जिनिया। सांप को देखकर कोई भी परेशान हो सकता है, कहीं अगर ये सांप दो मुंह वाला हो तो सोचिए क्या हाल हो जाएगा। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला अमेरिका के नॉर्दर्न वर्जीनिया में देखने को मिला। यहां एक परिवार के घर में दो मुंह वाला विशेष प्रजाति का सांप नजर आया। जैसे ही इस परिवार ने इस सांप को देखा वो चौंक गए। हालांकि बिल्कुल अलग तरह के इस सांप को देखकर घरवालों ने वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद जानकारों की टीम मौके पर पहुंची और इस विशेष सांप को कब्जे में ले लिया।

जेडी क्लीओफर ने पोस्ट की तस्वीर
पूरे मामले में वर्जीनिया के स्टेट हर्पेटोलॉजिस्ट जेडी क्लीओफर ने फेसबुक पर दो मुंहे सांप की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने बताया कि इस तरह के दो मुंह वाले सांप विशेष प्रजाति के होते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी के लिए ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ती है। फिलहाल वर्जीनिया के वन्यजीव केंद्र में इस दो मुंहे सांप को लाया गया है। जिससे इसकी जांच करके इनसे जुड़ी अहम बातों की जानकारी मिल सके।

दो मुंह वाला बेहद विचित्र सांप
करीब तीन दशकों से सांप पर अध्ययन कर रहे जेडी क्लीओफर ने बताया कि यह बेहद अजीब है। उन्होंने अपने करियर में ऐसा सांप नहीं देखा था। विशेषज्ञों ने बताया कि दो सिर वाले सांप बिल्कुल मानव की तरह जुड़वां होते हैं। उन्होंने बताया कि दो सिर वाले सांपों को अलग करना संभव है, और वो इसके जरिए ऐसा करने की कोशिश कर सकते हैं।
दो मुंह वाले अजीब से सांप का देखिए वीडियो
जांच में पाया गया कि इस दो मुंह वाले सांप का बांया मुंह ज्यादा तेजी से काम करता है और अधिक समय तक सक्रिय रहता है। इस सांप के दो सांप नली है, जिसमें बायीं सांस की नली ज्यादा विकसित है और मुंह को पेट से जोड़ने वाली नली भी दो हैं जिसमें से दायीं नली ज्यादा बढ़ी हुई है। उन्होंने बताया कि इस बेबी सांप के दोनों मुंह एक ही दिल और फेफड़ों का इस्तेमाल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications