घोर कलयुग आ गया है! चलती बाइक पर एक-दूसरे को KISS करती दिखीं लड़कियां, VIDEO VIRAL
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां आपस में किस करते हुए चलती बाइक पर स्टंट करती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Girls kissing each other: बीते दिनों एक कपल का बाइक स्टंट करते हुए वीडियो जमकर वायरल हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे को कस कर गले लगाया हुआ था। हालांकि, क्लिप वायरल होने के बाद शख्स पुलिस के आगे कान पकड़कर माफी मांगता भी दिखा था। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें दो लड़कियां नजर आ रही हैं। (वीडियो-नीचे)
KISS करते हुए स्टंट
वायरल वीडियो तमिलनाडु का है, जहां दो लड़कियां बाइक पर स्टंट कर रही हैं। हैरानी की बात है कि ये दोनों खुलेआम एक दूसरे को किस भी कर रही हैं। हीरो स्प्लेंडर बाइक पर लड़कियां के स्टंट का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
लोगों का फूट पड़ा गुस्सा
ये वीडियो स्टार्स ऑफ झारखंड नाम के एक पेज ने शेयर किया है। जिसमें दो लड़कियां चलती बाइक पर पहले एक दूसरे के गले लगती और फिर चूमती दिख रही हैं। घटनास्थल के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन नंबर प्लेट देखने पर पता चलता है कि ये वीडियो तमिलनाडु के ही किसी इलाके का है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये वायरल होने लगा, जिसके बाद लोगों ने इस कदर क्लिप पर नाराजगी जाहिर की कि इसे पेज से हटाना पड़ा।
बिना हेलमेट के खतरनाक स्टंट
वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती बाइक पर आमने-सामने दो लड़कियां बैठी हुई हैं। एक लड़की को राइडर सीट पर बैठे देखा जा सकता है तो दूसरी फ्यूल टैंक पर बैठी नजर आ रही है। लड़कियों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ है। पहले एक दूसरे को दोनों हाई फाइव देती हैं और फिर किस करने लगती हैं। वीडियो को किसी अन्य शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और ये वायरल होने लगा।
लोगों ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसपर लोगों के रिएक्शन आने लगे। कई लोगों ने अधिकारियों को इस मामले पर एक्शन लेने को कहा। कई लोगों ने झारखंड पुलिस को टैग किया। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि कोई झारखंड पुलिस को टैग करो भाई।
कपल का वीडियो हुआ वायरल
बताते चलें कि इस पहले भी एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था, जिसमें दोनों हेलमेट लगाए एक दूसरे की ओर मुंह करके बैठे हुए थे। चलती बाइक पर दोनों एक दूसरे को देख रहे थे और कोई भी बाइक को कंट्रोल करने की कोशिश करता नहीं दिखा। इस वीडियो पर भी नेटिजन्स ने जमकर रिएक्शन दिए।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications