Video: बाघिन को इंप्रेस करने के लिए दो बाघों के बीच घमासान, नहीं देखा होगा टाइगर का ऐसा टशन

Video: बाघिन को इंप्रेस करने के लिए दो बाघों के बीच घमासान, पहले कभी नहीं देखी होगी दो टाइगर्स की ऐसी टशन

नई दिल्ली। जंगल की अपनी लाइफ है, उनका अपना कानून है। वहां भी जानवरों के बीच भी वर्चस्व की लड़ाई होती है। शक्तिशाली जानवर अपने से कमजोर जानकारों पर ताकत की आजमाइश करते हैं तो वहीं जब दो ताकतवर जानवर आपस में टकराते हैं तो वो नजारा कुछ और होता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है, जहां बाघिन को इंप्रेस करने के चक्कर में दो बाघ आपस में लड़ते हैं।

 बाघिन को इंप्रेस करने की कोशिश

बाघिन को इंप्रेस करने की कोशिश


जंगली जानवर भी अपनी मादा को खुश करने के लिए अलग-अलग पैतरें अपनाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां बाघिन को इम्प्रेस करने के लिए दो बाघ जुगत में लगे हैं। मादा को आकर्षित करने के लिए वो एक दूसरे को खुद से अधिक शक्तिशाली बताने में जुट जाते हैं। बाघिन के सामने दोनों एक दूसरे से लड़ते हैं, ताकि बाघिन उसकी ताकत को देखकर उसकी ओर आकर्षित हो सके। IFS सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है।

 वायरल हो रहा है वीडियो

वायरल हो रहा है वीडियो

आईएफएस सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जंगल घूमने आए ट्यूरिस्ट ने अपने कैमरे में कैद किया है। वीडियो में दो टाइगर आपस में भिड़ते नज़र आए। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि ये लड़ाई किसी शिकार के लिए नहीं बल्कि वहां मौजूद एक बाघिन को इंप्रेस करने के लिए किया जा रहा है। दोनों एक दूसरे को चुनौती देते हैं।

 कान्हा नेशनल पार्क का वीडियो

कान्हा नेशनल पार्क का वीडियो

वीडियो कान्हा नेशनल पार्क का है, जहां दो टाइगर एक टाइग्रेस को इंप्रेस करने में जुटे हैं। वहीं बाघिन दोनों को इग्नोर , नखरे दिखाते हुए वहां से निकल जाती है। हालांकि वो तिरछी नजरों से बाघों को देखती हैं। बाघिन की अंटेंडशन को पाने के बाद दोनों बाघ खुश हो जाते हैं और दोनों जंगल की ओर चले जाते हैं। इस पूरी घटना को वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

अजीबो गरीब परंपरा: मरने के बाद अपनों की लाश को खा जाते हैं ये लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+