ये है 'ट्विटर का सीईओ', चर्चा में एलन मस्क का कुत्ता 'शीबा इनु', पालने में अच्छे-अच्छों के छूट जाएंगे पसीने
Dog Floki CEO of Twitter: एलन मस्क का कुत्ता फ्लोकी तब से सुर्खियों में है, जबसे मस्क ने बताया कि वो ट्विटर का सीईओ है। मस्क का ये कुत्ता बेहद खास है, क्योंकि ये दुर्लभ प्रजाति का है।

Elon Musk dog Floki: एलन मस्क का कुत्ता एक बार फिर चर्चा में आ गया, जब उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने इंसान की जगह कुत्ते को ट्विटर का सीईओ बना दिया है।
ट्विटर में नीली चिड़िया की जगह कुत्ता नजर आया, तो सब हैरान रह गए। सब कयास लगाने लगे कि ये एलन मस्क का पालतू कुत्ता हो सकता है।
सुर्खियों में मस्क का कुत्ता
लेकिन अब मस्क ने उन कयासों पर विराम लगाते हुए खुद ही बता दिया कि उनका पालतू कुत्ता ट्विटर का सीईओ बन गया है। ऐसे में कुर्सी पर बैठे उनके कुत्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। मस्क का पालतू और ट्विटर का सीईओ होने के अलावा इस कुत्ते के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में काफी लोग अब भी नहीं जानते।
'ये दूसरे आदमी से बेहतर'- मस्क
मस्क ने कहा था कि उनका पालतू कुत्ता फ्लोकी दूसरे आदमी से बेहतर है। उन्होंने अपने कुत्ते को खास ऐसे ही नहीं बताया। असल में मस्क का पालतू कुत्ता नॉर्मल कुत्तों से सचमुच अलग है। इस कुत्ते का नाम शीबा इनु है, जो जापानी नस्ल का है। आमतौर पर शीबा काफी छोटा होता है। अपने आकर्षक लुक के लिए ये एशियाई देशों में काफी लोकप्रिय है।
क्या है इस कुत्ते की खासियत?
बताते चलें कि शीबा एक दुर्लभ प्रजाति का कुत्ता है। यही कारण है कि लोगों में ये कम ही देखने को मिलता है। दूसरी ओर इसकी कीमत भी इसे आसानी से उपलब्ध ना होने वाला बनाती है। भारत में दिल्ली या बेंगलुरु में ही इस नस्ल के कुत्ते मिलते हैं। शीबा इनु काफी महंगा भी होता है।
दाम जानकर उड़ जाएंगे होश
मस्क का पालतू कुत्ता यानी जापानी नस्ल का शीबा इनु दुर्लभ प्रजाति का कुत्ता है। यही कारण है कि ये काफी महंगा होता है। लिंग, फर या फिर इसके रंग के अनुसार कीमत कई जगहों पर अलग भी हो सकती है। इस नस्ल के कुत्ते के पिल्ले की ही कीमत 50,000 रुपये से भी ज्यादा होती है। इस नस्ल के कुत्ते की शुरुआती कीमत 55,000 रुपये से शुरु होती है।
मेंटेनेंस में छूट जाएंगे पसीने
वहीं स्वास्थ्य और गुणवत्ता के आधार पर इस कुत्ते की कीमत में फर्क आ सकता है। एक वयस्क शीबा इनु 75,000 रुपये से लेकर 1,00000 रुपये तक का हो सकता है। ये तो सिर्फ कीमत की बात है। इस कुत्ते की मेंटेनेंस भी बेहद महंगी पड़ जाती है। खाने-पीने से लेकर इसके रखरखाव में भी हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। यही कारण है कि जापानी नस्ल का ये कुत्ता आपको बहुत कम लोगों के पास नजर आएगा।












Click it and Unblock the Notifications