इंसान के चाऊमीन खाने के तरीके को हाथी ने किया फेल! ट्विस्ट-लिफ्ट और फिर गप, देखें Video
केन्या, 01 अगस्त: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी हाथी का वीडियो आपको देखने को मिल जाता हैं। हाथी के वायरल वीडियो दुनिया भर के कई नेटिजन्स (इंटरनेट पर सक्रिय रहने वाले लोग) के लिए खुशी का साधन बनते हैं। भारत में आए दिन आपको हाथियों की मस्ती करते कोई ना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई दिखाई देती हैं, लेकिन अब आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें आपको हाथी के खाने की स्टाइल हैरान कर देगी।

हाथी का सूंड के साथ हुनर
अगर आपको हाथी और उनके टैलेंट को देखना पसंद आता है तो बेशक यह वीडियो आपके लिए बनी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें जंगल में खाने की तलाश के दौरान हाथी ने अपनी सूंड का हुनर दिखाकर सबको हैरानी में डाल दिया। हाथी के इस टैलेंट को देखकर यूजर्स भी काफी अचरज के साथ अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

ट्विस्ट और लिफ्ट!, देखिए सूंड का कमाल
दरअसल, केन्या के शेल्ड्रिक वाइल्ड लाइफ ने हाथी के इस वीडियो को शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा कि ट्विस्ट और लिफ्ट! ओलोरियन जंगल में अपनी सूंड का हुनर दिखाता है। अपने सभी आरक्षित तरीकों के लिए उसे जीवन से सच्चा प्यार है और भोजन! यह और अधिक खुशी की बात है कि उसे एक भूखे अनाथ शिशु के रूप में बचाया गया था। बता दें कि वीडियो में दिखने वाले हाथी का नाम ओलोरियन है।

29 सेकंड का वीडियो वायरल
शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने 29 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ओलोरियन नाम का हाथी जंगल में भोजन की तलाश करते हुए अपनी सूंड से ऐसे खाना खा रहा है, जैसे इंसान चाउमीन खाते वक्त Fork का इस्तेमाल करते हैं। आप वायरल वीडियो में साफ देख सकते है कि पहल हाथी अपने सूंड को घूमाता है फिर जमीन पर घास को पकड़कर मोड़ते हुए अंदाज में तोड़कर सीधे अपने मुंह में ले जाता हैं। (नीचे देखिए वीडियो)












Click it and Unblock the Notifications