अल्ट्रासाउंड से दिखा गर्भ में जुड़वा बहनों का प्यार, दिल जीत लेगी तस्वीर
बच्चियों की मां रूटीन चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गईं थी, जब उनका अल्ट्रासाउंड किया तो जो तस्वीरें आईं उन्होंने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
नई दिल्ली। जुड़वा बहनों की गर्भ में प्यार करते हुए एक तस्वीर सबका दिल जीत रही है। अल्ट्रासाउंड मशीन से ली गई ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को फेटल विजन ने इंस्टाग्राम के पेज पर शेयर किया है।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, ये तस्वीर पेंसिल्वेनिया के क्रॉयडन में रहने वाली महिला कैरिसा गिल के गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की है। गिल 24 सप्ताह से गर्भवती हैं। वह 11 अप्रैल को रूटीन चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गईं थी, जब उनका अल्ट्रासाउंड किया तो जो तस्वीरें आईं उन्होंने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

अल्ट्रासाउंड में पता चला कि उनके गर्भ में जुड़वा बच्चे पल रहे हैं। इन जुड़वा बच्चों का आपस में प्यार की तस्वीर भी अल्ट्रासाउंड मशीन में कैद हो गई। इन बच्चों की किस करते ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक ये दोनों लड़कियां हैं।
कैरिसा गिल ने कहा कि मैं अपने गर्भ में पल रहे बच्चों का प्यार देख खुशी से रो दे रही हूं। उन्होंने कहा कि मैं इनका नाम इसाबेला और कैली रखूंगी। गिल ने कहा कि मां बनना एक खास अहसास है और अपने बच्चों की तस्वीर ने तो इसे और भी खूबसूरत बना दिया है।
पढ़ें- यहां डिलीवरी होने के बाद मां को पिलाया जाता है जानवर का खून..












Click it and Unblock the Notifications