एक 12 साल की बच्ची ने डॉक्टरों के साथ मिलकर की अपनी मां की डिलीवरी, दुनिया की पहली अनोखी घटना
मिसीसिपी। मां बनना जितना सुखद एहसास देता है उतना ही एक महिला की जिंदगी का सबसे कठिन दौर भी होता है। जरा सोचिए किसी महिला की डिलीवरी के समय उसकी बेटी भी डॉक्टरों के साथ डिलीवरी रूम में मौजूद हो तो। जाहिर है कि यह लम्हां सांसे थ्ााम देने वाला होगा। अमेरिका के दक्षिणी मिसीसिपी में एक मां-बेटी ने ऐसे ही खूबसूरत लम्हें को जिया। यहां अपनी मां की डिलीवरी उनकी 12 साल की बच्ची ने डॉक्टरों के साथ मिलकर की। बच्ची के पिता ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बच्ची से डिलिवरी कराना था उसकी मां का सपना
दरअसल इस पूरे वाक्ये के अंतर्गत डॉक्टरों ने 12 साल की बच्ची से पूछा कि क्या अपनी मां की डिलीवरी खुद अपने हाथों से करना चाहेंगी तो बच्ची ने बिना सोचे समझे झट से हां कर दी। दरअसल, यह उनकी मां का ही सपना था कि जब अबकी बार वो अपने बच्चे को जन्म दें तो उनकी बेटी जेसी डेलापोना वहीं पर मौजूद रहें। इस बार उनकी डिलीवरी मिसिसिपी के बेपटिस्ट हॉस्पिटल में हुई। जहां डॉक्टर उसे अपने साथ डिलिवरी के दौरान ऑपरेशन थियेटर ले गए।
डॉक्टरों ने जेसी को किया गाइड
जेसी की मां का कहना है कि इस बार वह आखिरी बार मां बनी हैं इसलिए घरवालों ने फैसला लिया था कि जेसी डेलापेना को डिलिवरी के दौरान ऑपरेशन थिएटर में रहने दिया जाए। अपने नन्हें भाई को गोद में लेकर डेलापेना काफी भावुक हो गईं। वह उसे बेहद डरते हुए छू रही थी। इस दौरान जेसी डेलापेना के पिता जैक ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वहीं ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर वुल्फ जेसी को डिलिवरी के गाइड कर रहे थे।
दो लाख्ा लोगों ने शेयर की तस्वीरें
किसी भी महिला को भावुक कर देने वाली इस घटना की तस्वीरों को फेसबुक अकाउंट nikkismith9614 से 8 जून को पोस्ट किया गया है। इन तस्वीरों को पांच दिन में 195,130 लोग शेयर कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications