अपने Farts से निकली 'बदबू' को बेचकर एक्ट्रेस ने एक हफ्ते में कमाए 37 लाख रुपए, Video में बताया पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली, 15 दिसंबर। पेट में बनने वाली गैस (फार्ट) को कोई चाह कर भी निकलने से नहीं रोक सकता, यह एक प्राकृतिक प्रकिया है जिसका निकलना भी जरूरी है। हालांकि अक्सर पब्लिक प्लेस में फार्ट करने से कई लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गैस से लाखों की कमाई भी की जा सकती है। जी हां, आज हम आपको ऐसी एक टीवी स्टार से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने अपने फार्ट से 1 या 2 लाख नहीं बल्कि 37 लाख रुपए कमा लिए।

क्या फार्ट भी बिक सकता है?

क्या फार्ट भी बिक सकता है?

गौरतलब है कि टीवी या फिल्म स्टार्स द्वारा इस्तेमाल की गई एक्सेसरीज से लेकर ऑटोग्राफ तक, डाई-हार्ड फैंस हाथों हाथ खरीब लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक सेलिब्रिटी का फार्ट हजारों डॉलर में बिक सकता है? इससे पहले कि आप इसे अफवाह कहें, आपको बता दें कि एक रियलिटी टीवी स्टार ने खुलासा किया है कि उसने अपने फार्ट्स को बेचकर एक ही हफ्ते में लगभग 37 लाख रुपए कमाए।

वीडियो शेयर कर दी जानकारी

वीडियो शेयर कर दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टेफनी मैटो ने एक टिकटॉक वीडियो में इस जानकारी का खुलासा किया है। स्टेफनी मैटो ने अपनी फैन फॉलोइंग नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद उन्होंने एक पेशेवर फार्टिंग गेम शुरू किया। टीवी शो '90 डे मंगेतर' में दिखाई देने के बाद मैटो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल की। खैर, यह काफी विचित्र बात है कि वह अब अपने फार्ट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

75000 रुपए में फैन को बेचा अपना फार्ट

75000 रुपए में फैन को बेचा अपना फार्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि मैटो अपने फार्ट को कांच के जार में भरती हैं, और फिर अपने फैंस को बेचती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक फैंस को फार्ट का जार करीब 1,400 अमेरिकी डॉलर (लगभग 75,000 रुपए) में बेचा है। अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वह अपने फार्ट्स को मेसन जार में बेचकर पैसा कमा रही हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के साथ यह भी बताया कि जार में उनका फार्ट कितने समय तक रहता है।

फार्ट करने के लिए खाती हैं या खाना

फार्ट करने के लिए खाती हैं या खाना

इतना ही नहीं, वीडियो में सेलिब्रिटी ने यह भी बताया कि कैसे वह खुद को पाद (फार्ट) निकालने के लिए तैयार करती है। एक अन्य वीडियो में मैटो ने अपने नाश्ते के बारे में बताया, जिसमें बीन्स, एक प्रोटीन मफिन, कठोर उबले अंडे, एक प्रोटीन शेक और दही शामिल है। हाल ही में मैटो ने अपने फार्ट जार में एक और चीज को एड किया है। उन्होंन कहा कि 'मुझे फूलों की छोटी पंखुड़ियां जोड़ना पसंद है। मुझे ऐसा लगता है कि वे सुगंध को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करते हैं।

फार्ट से बढ़ी लाखों की कमाई

फार्ट से बढ़ी लाखों की कमाई

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, पिछले कुछ महीनों में अपने खुद के रिसर्च में कफी जानकारी मिली। मुझे लगा कि फैंस को बेचने के लिए पाद आला दर्जे की चीज है हालांकि यह मजेदार तो है, लेकिन फनी भी है। यह अपने आप में ही एक नई तरह का प्रयोग था। आज टीवी एक्ट्रेस अपनी फार्ट को बेचकर महीने में लाखों रुपए कमा रही हैं। वहीं फैंस के बीच उनके फार्ट की डिमांड भी बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की हुई शादी, जयमाला का वीडियो आया सामने, देखें कैसे खुशी से नाच रहीं एक्ट्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+