VIDEO: लुप्त हो रहे बंदर संभोग कर पैदा कर सकें बच्चे, इस वजह से पार्क में गाना गा रहे बड़े सिंगर

नई दिल्ली, 9 फरवरी: पर्यवरण परिवर्तन दुनिया के लिए बहुत गंभीर समस्या बना हुआ है। जिस वजह से बहुत सी प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर पहुंच गई हैं। उनके संरक्षण के लिए दुनियाभर में बहुत सारे प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं, लेकिन अब इंग्लैंड में विलुप्त होते बंदरों की प्रजाति को बचाने के लिए ऐसा कदम उठाया गया, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। (वीडियो-नीचे)

बंदरों की जनसंख्या बढ़ाना लक्ष्य

बंदरों की जनसंख्या बढ़ाना लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टोक-ऑन-ट्रेंट में ट्रेंथम मंकी फॉरेस्ट (चिड़ियाघर/पार्क) स्थित है। वहां पर बंदरों की बहुत सारी प्रजातियां हैं। उसमें से कुछ लुप्त होने के कगार पर पहुंच गई हैं। पार्क के अधिकारी चाहते हैं कि लुप्तप्राय प्रजाति के बंदर अपने पार्टनर के साथ संभोग करें और जनसंख्या को बढ़ाएं। इसके लिए उन्होंने एक चिलचस्प कदम उठाया। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

मार्विन गे के गाने गाए

मार्विन गे के गाने गाए

पार्क ने सिंगर डेव लार्गी को गाने के लिए बुलाया था, ताकी बंदरों को संभोग में मदद मिले। सिंगर लार्गी को मार्विन गे का कॉपी माना जाता है। मार्विन बहुत ही फेमस अमेरिकी सिंगर और कंपोजर थे। अपने सुनहरे करियर के दौरान उन्होंने ग्रेमी हॉल ऑफ फेम अवार्ड जीता। इसके अलावा 1996 में ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अपने नाम किया। हालांकि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिंगर डेव ने अपने प्रोग्राम में उनके ही गानों को गाया।

उत्तरी अफ्रीफा में ज्यादा हैं

उत्तरी अफ्रीफा में ज्यादा हैं

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेंथम मंकी फॉरेस्ट के अधिकारी बार्बरी मकाक (Barbary Macaque) की घटती संख्या से चिंतित थे। ये बंदरों की एक प्रजाति होती है, जो उत्तरी अफ्रीका और जिब्राल्टर में सबसे ज्यादा पाई जाती है। इसी वजह से उन्होंने सिंगर का प्रोग्राम पार्क में करवाया, ताकी बंदर उसका आनंद ले सकें। इसका वीडियो भी पार्क प्रबंधन ने ट्वीटर पर शेयर किया है।

कुल संख्या 8 हजार के आसपास

कुल संख्या 8 हजार के आसपास

पार्क ने ट्वीट के जरिए बताया कि इन दिनों बंदरों के प्रजनन का मौसम चल रहा है। ऐसे में मार्विन गे के रोमांटिक गाने से उनको इसमें मदद मिलेगी। जिस वजह से म्यूजिक कॉन्सर्ट करवाने का फैसला लिया गया। मामले में एक एक्सपर्ट ने बताया कि जंगलों की कटाई और अवैध तस्करी से बार्बरी मकाक लगभग 8 हजार के आसपास ही बचे हैं। ऐसे में उनका संरक्षण बहुत ज्यादा जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+