अजगर का खाने की चाहत शेर को पड़ी भारी, हवा में उछल सांप ने मारा ऐसा झपट्टा कि भागा जंगल का राजा, देखें Video

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अजगर का खाने की चाहत शेर को भारी पड़ गई और उसे मैदान छोड़कर भागना पड़ा।

lion and python video

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। उसे उसके शिकार करने के तरीकों की वजह से जंगल का सबसे खूंखार और खतरनाक शिकारी कहा जाता है। लेकिन अगर आप ये सोचते हैं कि शेर कभी शिकार के दौरान मात नहीं खा सकता तो ये वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शेर और अजगर के शिकार का वीडियो वायरल हो रहा है। जैसे शेर खतरनाक जानवर होता है, ठीक वैसे ही सांपों में अजगर जैसे विशाल और जहरीले सांप भी हमारे अंदर खौफ पैदा कर देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अजगर का खाने की चाहत शेर को भारी पड़ गई और उसे मैदान छोड़कर भागना पड़ा।

जब शेर पर अजगर ने मारा झपटा

जब शेर पर अजगर ने मारा झपटा

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम wildmaofficial पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिखता है कि अजगर जमीन पर आराम से बैठा होता है। उसी बीच एक शेर आता है और अजगर पर हमला करने की कोशिश करता है। जैसे ही शेर कुछ कदम आगे चलकर जमीन पर बैठे अजगर की ओर सिर झुकाता है, अचानक अजगर हवा में उछलकर शेर का मुंह दबोच लेता है। फिर बड़ी ही मुश्किल से शेर अपना मुंह उससे छुड़ाकर वहां से भागता है।

हवा में छलांग लगाते देख, यूजर हैरान

हवा में छलांग लगाते देख, यूजर हैरान

एक अजगर सांप को शेर पर इस तरह से झपटा मारते शायद ही आपने देखा होगा। शेर ने भी कभी ऐसा नहीं सोचा होगा कि सांप उसपर ऐसे वार करेगा। सोशल मीडिया यूजर्स के लिए भी सांप का जंगल के राजा शेर पर ऐसे हमला करना, चौंकाने वाला है। यही वजह है कि वीडियो को देख लोग हैरानी जता रहे हैं। शेर भले ही अजगर से खुद को छुड़ाकर वहां से भाग गया हो लेकिन शेर की हालात ठीक है या नहीं ये पता नहीं चल पाया है।

अजगर के वार के बाद लोगों को हुई शेर की चिंता

अजगर के वार के बाद लोगों को हुई शेर की चिंता

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक्स किया है। वहीं सैंकड़ों कमेंट भी हैं। ज्यादातर लोगों ने कमेंट में ये लिखा है कि क्या शेर अजगर के वार के बाद जिंदा है या मर गया। एक यूजर ने लिखा, ''सांप के वार के बाद शेर का क्या हुआ, क्या वो ठीक है...?'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''इस लाइन को अब गुड बॉय कहने का टाइम आ गया है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''क्या ये अजगर जहरीला है?'' एक यूजर ने लिखा, ''क्या शेर का जहर निकाला गया। क्यो वो ठीक है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+