मां के सामने तीन साल के बेटे ने दुधमुंहे भाई की जान बचाई, पल भर में दम घुटने से हो सकती थी मौत, VIDEO

एक दुधमुंहे बच्चे की जान बचाने का काम उसके जीनियस भाई ने किया। तीन साल के भाई ने अपने भाई का दम घुटने से बचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानिए मां के सामने कैसे बचाई गई मासूम की जान

Toddler sibling choking

Toddler sibling choking: किसी की जान बचाना कई बार सचमुच चमत्कारिक लगता है। खास तौर पर तीन साल का बच्चा जब अपने दुधमुंहे भाई की जान बचाए तो इसे मैजिकल मोमेंट कहा जा सकता है। ट्विटर पर तीन साल के लड़के की वायरल वीडियो को नेटिजन्स खूब पसंद कर रहे हैं। संभवत: अपनी मां के सामने तीन साल के बड़े भाई ने अपने दुधमुंहे भाई के मुंह से दम घुटने जैसी कोई चीज निकाली। कहना गलत नहीं कि उसने अपनी समझदारी दिखाते हुए भाई को मौत के मुंह से खींच लिया।

दुधमुंहे के दम घुटने का एहसास

दुधमुंहे के दम घुटने का एहसास

वीडियो के संबंध में हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही तीन साल के भाई को एहसास हुआ कि उसके दुधमुंहे भाई के मुंह में कुछ फंसा हुआ है और उसका दम घुट रहा है, तो उसने बिना समय गंवाए उसके मुंह में अपनी उंगली डाली और खतरनाक चीज को मुंह से बाहर निकाल फेंका।

बिना घबराहट और पसीने के संभाली सिचुएशन

बिना घबराहट और पसीने के संभाली सिचुएशन

रिपोर्ट के अनुसार वीडियो मूल रूप से टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था। दोबारा ट्विटर पर फिर से साझा की गई वीडियो लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगा। ट्विटर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते समय कैप्शन में लिखा, बिना घबराहट और पसीने के मुश्किल परिस्थिति को संभाला। वीडियो क्लिप में भी इस घटना के बारे में विवरण दिया गया है। लिखा गया, जब आपका तीन साल का बच्चा एक बड़ा भाई होने का फर्ज निभाता है और हालात को संभालता है।

दम घुटने का खतरा, बड़े भाई ने दिखाई समझदारी

दम घुटने का खतरा, बड़े भाई ने दिखाई समझदारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस कर रहा तीन साल का बच्चा अचानक रुक जाता है। वीडियो में दिख रहा उसका दुधमुंहा भाई किसी परेशानी में होता है। मुंह में कोई खतरनाक वस्तु होने के कारण उसका दम घुटने का खतरा होता है, लेकिन तीन साल के भाई ने छोटे भाई को मुंह खोलने के लिए मजबूर किया। खिलौने का एक टुकड़ा निगलने की कोशिश में बच्चे की जान खतरे में थी।

नीचे देखें वायरल वीडियो-

20 लाख से अधिक लोगों ने देखिए वीडियो

वीडियो एक दिन पहले पोस्ट किया गया। ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद वीडियो क्लिप वायरल हो गई। अब तक 20.7 लाख से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। कई ट्विटर यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

तीन साल का भाई हीरो बना

तीन साल का भाई हीरो बना

तीन साल के बच्चे की समझदारी पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "हेड स्नैच कमाल के तरीके से किया गया। एक और यूजर ने इस जीनियस को "Heroooooo" करार दिया। एक और सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि दिल की धड़कन के आधार पर देखें तो बच्चा 3 साल की आयु में 40 साल की उम्र का काम कर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+