Titanic देखने के लिए टाइटन में बैठने से पहले बेहद खुश थे बाप-बेटे, सामने आई आखिरी तस्वीर
Titan Submarine: अटलांटिक सागर में साल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने गई पनडुब्बी टाइटन के डूबने से हुई 5 अरबपतियों की मौत से लोग अभी तक सदमे में हैं। इस हादसे में पाक के उद्योगपति बाप-बेटे ने भी अपनी जान गंवाई थी।
अब हादसे के इतने दिनों के बाद एक बार फिर ये उद्योगपति बाप-बेटे चर्चा में हैं। वैसे तो जहाज के क्रू की आखिरी तस्वीर सामने आई है, लेकिन इस तस्वीर में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी की हो रही है, तो वे ये दोनों बाप बेटे हैं।

18 जून को लापता हुई पनडुब्बी
दरअसल, मशहूर टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए अटलांटिक महासागर के तल तक अपनी यात्रा के लगभग एक घंटे 45 मिनट के बाद 18 जून को पनडुब्बी टाइटन लापता हो गई थी। हर 15 मिनट पर सतह पर अपडेट भेजने के बाद अचानक ये बंद बो गया और जहाज और उसके पांच चालक दल के सदस्यों की खोज के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
पांच लोगों की हुई मौत
इसके बाद पुष्टि की गई कि जहाज में सवार पांचों लोगों, जिनमें एक ब्रिटिश नागरिक और दो ब्रिटिश निवासी सवार थे, मर चुके थे। क्योंकि टाइटैनिक के मलबे से लगभग 16,00 फीट की दूसरी पर मलबा पाया गया था।
मामले की जांच जारी
'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, अब इस पूरे मामले की जांच जारी है। हालांकि, इस बीच चालक दल की नई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दो ब्रिटिश निवासियों शहजादा और सुलेमान दाऊद जहाज पर चढ़ने का इंतजार करते हुए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने ऑरेंज रंग की जैकेट और लाल रंग के हेलमेट लगाए हुए हैं।
वायरल हुई बाप-बेटे की तस्वीर
पनडुब्बी पर सवार होने से कुछ ही देर पहले दोनों बाप-बेटे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर समुद्र में उतरने से एक घंटे 45 मिनट पहले की है।
12,000 फीट में मिला मलबा
बताते चलें कि टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने निकली टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई थी। तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे यूएस कोस्ट गार्ड ने जानकारी दी कि भारी दबाव के कारण टाइटन में जबरदस्त विस्फोट हो गया और वो दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसके बाद उसमें सवार सभी पांचों लोग मारे गए। 18 जून को समुद्र की यात्रा पर निकली पनजुब्बी की मलबा एकदम गहराई में 12,500 फीट में मिला।












Click it and Unblock the Notifications