2024 में दुनिया पर बरसेगा एक रहस्यमयी कहर- टाइम ट्रैवेल कर लौटे शख्स का दावा

अमेरिका, 29 जून। क्या टाइम ट्रैवेल के जरिए भविष्य में जाया जा सकता है या फिर वापस लौटा जा सकता है। इस बारे में अभी विज्ञान ने कोई दावा नहीं किया है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने टाइम ट्रैवेल का दावा किया है। ऐसे ही एक शख्स ने दावा किया है कि वह टाइम ट्रैवेल के जरिए साल 2096 में जा चुका है। शख्स ने दावा किया है कि उसने टाइम ट्रैवेल के दौरान ये देखा है कि साल 2024 में दुनिया में एक रहस्यमयी और खतरनाक वायरस आएगा जो तबाही मचा देगा।

2024 में दुनिया पर छाएगा रहस्यमयी वायरस

2024 में दुनिया पर छाएगा रहस्यमयी वायरस

टिकटॉक पर @timetravlehqr के नाम से मौजूद एक यूजर ने पोस्ट में चेतावनी दी है कि दुनिया भर में अजीब खोजों, एलियंस और जमीन के अंदर एक बड़े जीव के बाद तीसरी दुनिया के देश में एक नया वायरस पैदा होगा।

यूजर ने अपने वीडियो में कहा है "चेतावनी! कुछ लोग ये नहीं मानते हैं कि मैं 2096 से लौट चुका टाइम ट्रैवलर हूं। इसलिए मैं कुछ घटनाओं के बारे में बता रहा हूं जो होने वाली हैं। ये वीडियो 28 जून को पोस्ट किया गया है।

एलियंस की असलियत आएगी दुनिया के सामने

एलियंस की असलियत आएगी दुनिया के सामने

शख्स ने दावा किया है कि यूएफओ मौजूद हैं और साल 2022 में अमेरिका यूएफओ के बारे में दस्तावेजों के साथ जानकारी लोगों के साथ शेयर करेगा।

शख्स ने अगला दावा किया है कि साल 2023 में जमीन के अंदर एक विशालकाय जीव मिलेगा जो दुनिया का सबसे बड़ा जिंदा जीव होगा।

तीसरी दुनिया के देश से आएगा वायरस- दावा

तीसरी दुनिया के देश से आएगा वायरस- दावा

और आखिर में साल 2024, जिसके बारे में दावा किया गया है कि इस साल एक खतरनाक और रहस्यमयी वायरस तीसरी दुनिया के देश में पैदा होगा और पूरी दुनिया में फैल जाएगा। इसमें लोगों से इस खतरे के लिए तैयार रहने को भी कहा गया है।

हालांकि इस पोस्ट के कमेंट में बहुत सारे यूजर इन दावों के सही न होने की बात कर रहे हैं। जिसमें साल 2022 में यूएफओ को लेकर किए गए दावे पर ही सवाल उठाए गए हैं लेकिन ऐसा लगता है कि यूएफओ के बारे में इस शख्स का किया गया दावा सही है।

पेंटागन ने खोली हैं एक्स फाइल्स

पेंटागन ने खोली हैं एक्स फाइल्स

पिछले महीने ही अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन में खुफिया अधिकारियों ने वास्तविक एक्स-फाइलें खोलीं है, क्योंकि अमेरिकी कांग्रेस ने उनसे एलियंस के बारे में जानकारी मांगी है।

पिछले 50 वर्षों में एलियंस की मौजूदगी को लेकर होने वाला यह पहला शिखर सम्मेलन इस दिशा में एक गंभीर प्रयास है कि जो यूएफओ देखे गए हैं उनके पीछे वास्तव में क्या है।

जल्द सामने आ सकता है एलियंस का रहस्य

जल्द सामने आ सकता है एलियंस का रहस्य

अमेरिकी खुफिया समिति के अध्यक्ष कांग्रेसी एडम शिफ ने कहा: "यह जनता को हमारे समय के सबसे महान रहस्यों में से एक के बारे में गुप्त रूप से काम कर रहे समूह के नेताओं से सीधे सुनने का मौका होगा।'' अगर इस बात को देखें तो अमेरिका जल्द ही यूएफओ के बारे में अब तक खुफिया रही जानकारी को जनता के सामने लाने वाला है। जो कि शख्स के दावे पर मुहर लगाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+