सरेआम चिल्लाना महिला को पड़ा भारी, दुबई के कानून ने दी ऐसी सजा

Tiktoker jailed in Dubai: दुबई एक टूरिस्ट प्लेस होने के साथ-साथ अपने सख्त नियमों के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में Tierra Young Allen नाम की एक मशहूर टिकटॉकर और ट्रक ड्राइवर को पब्लिकली स्क्रीमिंग काफी भारी पड़ गई। अब इस मामले के बाद महिला को यूएई यानि कि संयुक्त अरब अमीरात में जाने पर भी बैन लग गया है।

सैसी ट्रकर के रूप में मशहूर 29 साल की महिला की मां टिना बाक्सटर ने फॉक्स 26 ह्यूस्टन को बताया कि मई 2024 में एलेन अपने दोस्तों के साथ यूएई गई, तो उनका एक एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के दूसरे दिन एलेन को अमेरिका वापस लौटना था। लेकिन हादसे के दौरान ड्राइविंग केस के चलते एलेन के दोस्त को दुबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Tiktoker

इसके एक हफ्ते बाद उसे छोड़ दिया गया। लेकिन असल में पूरी कहानी यहीं से शुरू हुई। इन्फ्लुएंसर को रेंटल कार से उसकी आईडी, क्रेडिट कार्ड और अन्य पर्सनल सामान लेने के लिए बुलाया गया। लेकिन महिला ने देखा कि उसे ये सब तभी मिलेगा जब वो इसके लिए एक तय राशि अदा करेगी। एलेन की मां ने बताया कि उस दौरान सीज की हुई रेंटल कार का एक कर्मी उसपर बुरी तरह से चिल्ला रहा था।

एलेन भी थोड़ी देर बाद काफी घबराकर उस कर्मी पर चिल्ला गई। लेकिन एलेन के इसी व्यवहार को लेकर दुबई पुलिस ने उसे जेल में डाल दिया। मां ने कहा कि एलेन सिर्फ एक कारण की वजह से जेल में हैं- कि उसने अपनी आवाज उठाई। उस देश में एक महिला को अपनी आवाज उठाने की भी इजाजत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+