मशहूर टिकटॉकर को भारी पड़ा 'पानी पीना', सोशल मीडिया ट्रेंड ने पहुंचा दिया अस्पताल
Tiktok 75 hard challenge: आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में लोग कुछ भी करते हैं। फिर चाहे किसी तरह की ट्रेंडिंग रील्स पर डांस करना हो या फिर किसी तरह का चैलेंज। इस कड़ी में एक मशहूर टिकटॉकर ने 75 हार्ड चैलेंज के तहत इतना पानी पिया कि उसे अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ गया।
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, इस ट्रेंड के तहत 75 दिन तक अपनी हेल्थ से जुड़ी कई सारी एक्टिविटीज करनी होती हैं। इसमें एक डाइट फॉलो करने से लेकर, अल्कोहॉल को हाथ ना लगाना और बाहर का ना खाना जैसी चीजें शामिल हैं। इतना ही नहीं, इस ट्रेंड में अपनी एक तस्वीर रोजाना शेयर करने के साथ खूब सारा पानी भी पीना होता है।

बीते दिनों Michelle Fairburn नाम की टिकटॉकर ने वीडियो शेयर किया था और बताया कि ये चैलेंज उनकी जिंदगी कैसे बदल रहा है। महिला ने बताया कि उन्हें पहले लगा कि उन्हें वॉटर पॉइजनिंग हो गई है। जो तब होता है, जब आप कुछ ही घंटों में 4 लीटर से भी ज्यादा पानी पीते हो।
चैलेंज के 12 वें दिन महिला ने बताया कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। उनकी रात में बीच बीच में नींद खुल जाती है। इसके साथ ही उठ-उठकर उन्हें वॉशरूम भी जाना पड़ता है। महिला ने बताया कि उसका ना तो कुछ खाने का मन कर रहा है और ना ही वो अच्छा महसूस कर रही। काफी कमजोरी सी महसूस हो रही है।
इसके बाद जब महिला डॉक्टर के पास गई तो उसे कई सारे टेस्ट करवाने पड़े। फिर पता चला कि उसे सोडियम डेफिशियंसी नामक बीमारी हो गई है। अब दिन में 4 लीटर पानी पीने वाली इस महिला को डॉक्टर ने एक दिन में आधे लीटर से भी कम पानी पीने की सलाह दी है। अगर इसका समय पर इलाज नहीं किया गया, तो ये परेशानी इंसान की जिंदगी तक ले सकती है।
बावजूद इसके महिला ने बताया कि वो 75 हार्ड चैलेंज नहीं छोड़ने वाली। मैं पीछे नहीं हटूंगी। मुझे एक दिन में आधा लीटर से भी कम पानी पीना है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ये सब क्या हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications