पीलीभीत के धान के खेत में घुस आया बाघ, थोड़ी ही दूर पर किसान कर रहा था जुताई, Video में देखें आगे क्‍या हुआ

अंधाधुंध जंगल की कटाई के कारण आए दिन जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आ जा रहे हें। शहरी और ग्रामीण इलाकों में जंगल से भटक कर जंगली जानवरों की आने की घटना बढ़ती जा रही है।

ऐसी ही एक ताजी घटना उत्‍तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के एक गांव के खेत में घटी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Tiger viral video

दरअसल, पीतीभीत के खेत में एक बाघ भटकते हुए घुस आया, जिस समय में बाघ खेत में आया तब दिन में कुछ ही दूर पर किसान अपने खेत की जमीन जोत रहा था। आइए जानते हैं फिर आगे क्‍या हुआ?

बाघ घुस आया और किसान जोत रहा था खेत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हरे भरे खेत में बाघ यानी खूंखार धीमे-धीमे आगे बढ़ता नजर आ रहा है वहीं उससे कुछ दूरी पर पीछे की ओर एक किसान अपनी जमीन पर खेत जोतते में व्‍यस्त नजर आ रहा है।

धान के खेत में मजे से वॉक करता आया नजर

बुधवार को ट्विटर पर यूजर राज लखानी ने इस वीडियो को शेयर किया जिसमें जंगली टाइगर धान के हरे- भरे खेत में बड़े आराम से वॉक करता हुआ दिखाई दे रहा, वहीं दूसरी ओर किसान भी ट्रैक्टर से अपनी जमीन जोत रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि बाघ उसके खेत में उसे पता नही है।

जानें आगे क्‍या हुआ?

शेयर करने वाले शख्‍स फोटो के कैप्‍शन में लिखा यह यूपी का पीलीभीत है। एक बाघ खेत में घूम रहा है और बैकग्राउंड में एक किसान खेत में हल चला रहा है। वीडियो किसी अन्य किसान द्वारा शूट किया गया है। हालांकि बाघ ने किसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और वो ऐसे ही टहलते हुए आगे बढ़ गया।

यूजर ने बोली ये बड़ी बात

शेयर किए जाने के बाद ये वीडियो 15 हजार बार से अधिक बाद देखा जा चुका है और लोग बाघ की खेत में "राजसी चाल" की प्रशंसा करते हुए कहा हैं कि ये वीडियो क्लिप एक आदर्श उदाहरण है जो दिखाता है कि जानवर और मनुष्य सह-अस्तित्व में रह सकते हैं। यूजर ने लिखा प्यार करो जब मानवता प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व में रहती है।

मौसमी फसल का बाघ जंगल से मुआयना करने आया

वहीं एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा मुस्‍कुराऊं या रोऊं। एक तरफ, यह सह-अस्तित्व का एक स्पष्ट प्रयास दिखाता है। दूसरी तरफ इन बेजुबानों से उनका जंगल छिन जाने की एहसास करवाता है। वहीं एक यूजर ने कहा बाघ खा भी जाएगा' घास, जब कोई विकल्प नहीं रह जाता'! वहीं एक यूजर ने लिखा शायद मौसमी खेती का बाघ जंगल से मुआयना करने आया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+