तेंदुआ को खाते हुए बाघ की तस्वीर वायरल, बेंगलुरु के फोटोग्राफर ने बताया कैसे ली रणथंभौर में ये फोटो
सोशल मीडिया पर तेंदुआ का शिकार करते हुए एक बाघ की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को बेंगलुरु के एक प्रोफेशनल वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने 30 मार्च को राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में ली है।

एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के लिए जंगल में शेर या बाघ को शिकार करता देखने, सबसे अनोखा पल होता है। ऐसा ही कुछ हुआ बेंगलुरु के एक प्रोफेशनल वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हर्षा नरसिम्हामूर्ति (Harsha Narasimhamurthy) के साथ। हाल ही में फोटोग्राफर हर्षा ने राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में एक बाघ का तेंदुए को शिकार कर उसको खाते हुए अद्भुत तस्वीर खींची। फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @harsha_narasimhamurthy पर ये तस्वीरें शेयर भी की है।
तेंदुआ को खाते हुए बाघ की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर IFS अधिकारी परवीन कस्वां (Parveen Kaswan) ने भी शेयर की है। तस्वीरों को शेयर कर IFS अधिकारी पर ने लिखा है, ''जब शिकारी का खुद शिकार हो जाता है। राजस्थान के रणथंभौर में में तेंदुआ को खाते दिखा बाघ। इस दुर्लभ तस्वीर को @HJunglebook (हर्षा नरसिम्हामूर्ति) ने खींची है। क्या आपने ऐसा कुछ पहले देखा है !!
When hunter gets hunted. Tiger eating leopard in RTR. Rare capture by @HJunglebook. Have you seen anything like this !! pic.twitter.com/s4eQzWnPhl
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) April 1, 2023
IFS अधिकारी ने अपने एक ट्वीट में ये भी बताया है कि इस बाघ की पहचान T 101 के रूप में हुई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''वाइल्ड-वाइल्ड वर्ल्ड'' इस बाघ का नाम T 101 है, जो रणथंभौर के नेशनल पार्क में रहता है।''

फोटोग्राफर ने बताया कैसा था उनका एक्सपीरियंस
एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए इल्ड लाइफ फोटोग्राफर हर्षा नरसिम्हामूर्ति ने कहा, '' एक फोटोग्राफर के नजरिए आप देखेंगे तो हमारे लिए एक बाघ को जंगल में देखना अपने आप में एक खुशी की बात होती है। ऐसे में जब बाघ आपको एक तेंदुए को खाते हुए दिख जाए तो ये 'सोने पे सुहागा' जैसी स्थिति हो जाती है।'' हर्षा नरसिम्हामूर्ति ने कहा कि ये तस्वीर उन्होंने 30 मार्च की ली थी, जब वह अपने सहयोगियों के साथ रणथंभौर के नेशनल पार्क में थे।

उन्होंने बताया कि जब 30 मार्च को वह सुबह-सुबह गेट अंदर गए तो उन्होंने बाघ के पैर के निशान देखें, तो उन्होंने उसका पीछा किया। पीछा करते-करते पैरों के निशान खत्म हो गए। जिसके बाद हम वहां से एक अलग दिशा में चले गए। लेकिन हम फिर से 9.30 बजे उसे देखने के लिए उस जगह पर आए। जब हम वापस वहां आए तो देखा कि, दूर से कई लोग उस बाघ को देख रहे थे। जब वहां से लोगों की भीड़ खत्म हुई तो हम बाघ के करीब गए, तभी हमें दिखा कि वह वहां बैठकर तेंदुए को खा रहा है। हमने जल्दी से इस पल को कैमरे में कैद कर लिया।
फोटोग्राफर हर्षा बताते हैं कि यह उनके लिए एक अविश्वसनीय पल था। फोटोग्राफर हर्षा ने कहा, ''मुझे लगा कि यह जीवन में एक बार आने वाला पल है। ऐसा फिर मैं कब दोबारा देख पाऊंगा...ये किसी को नहीं पता। इसलिए मैंने फौरन उस पर को अपने कैमरे में कैद करने का सोचा। मैं बाघ से लगभग 40-50 फीट की दूरी पर था। वहीं से मैंने ये तस्वीरें ली हैं।''
देखें बाघ का शिकार करते वीडियो
When predator becomes a prey.
— Harsha Narasimhamurthy (@HJunglebook) July 14, 2022
Got to witness a great natural history moment as we saw this tiger feeding on a leopard at #ranthambore pic.twitter.com/cMwAq0eS3i












Click it and Unblock the Notifications