मिस्र में भयानक तूफान के चलते जमीन से निकल पड़े लाखों बिच्छू, हर तरफ मचा है हाहाकार

काहिरा, 15 नवंबर: मिस्र में इन दिनों तेज बारिश और तूफान ने कहर बरपा रखा है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते मिस्र का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। लेकिन इस तूफान और बारिश ने मिस्र के लोगों के सामने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। मिस्र में इन दिनों जहरीले बिच्छूओं ने आतंक बना रखा है। बिच्छू के डंक मारने से अभी तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।

मिस्र में बिच्छूओं ने मचाया आतंक!

मिस्र में बिच्छूओं ने मचाया आतंक!

मिस्र के दक्षिणी शहर असवान में इन दिनों बिच्छुओं का आतंक फैला हुआ है। इसकी वजह है तेज तूफान और उसके बाद हुई भीषण बारिश है। बिच्छुओं ने 500 से ज्यादा लोगों को काटा है, जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। तूफान, तेज बारिश और बाढ़ की वजह से बिच्छू जमीन के नीचे से निकल कर सड़कों, घरों, दफ्तरों, बाजारों और पर्यटन स्थलों पर फैल गए है। जिसके बाद शहर भर में अलर्ट जारी किया गया है। असवान में स्कूलों को भीछात्रों के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है।

सैकड़ों का इलाज जारी

सैकड़ों का इलाज जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रतिनिधि ने स्थानीय प्रेस को बताया कि वर्तमान में 80 से अधिक लोगों का इलाज असवान विश्वविद्यालय अस्पताल में चल रहा है, जबकि सैकड़ों अन्य का इलाज पास के अन्य अस्पतालों में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बाढ़ की संभावना पर भी चिंता जताई है, क्योंकि आमतौर पर शुष्क क्षेत्र में इतनी भारी वर्षा नहीं होती है। वहीं असवान के गवर्नर मेजर जनरल अशरफ अतिया ने कहा कि ये खबर गलत है कि तीन लोगों की मौत हुई है।

जमीन से पैदा हुए बिच्छू

जमीन से पैदा हुए बिच्छू

शुक्रवार यानी 12 नवंबर को असवान और आसपास के इलाकों में तेज तूफान आया था। जिसके बाद हुई तेज बारिश की वजह से जमीन के नीचे पानी गया तो बिच्छू बाहर निकल आए। असवान शहर लाल सागर पर्वतमाला के पास स्थित हैं। आमतौर पर इलाका काफी शुष्क रहता है। लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने शहर और आसपास के इलाके में भारी तबाही मचाई है। मिट्टी के ईंटों से बने घर गिर गए। टीवी, इंटरनेट और बिजली सप्लाई बाधित है।

डॉक्टरों की छुट्टियां हुईं रद्द

डॉक्टरों की छुट्टियां हुईं रद्द

असवान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव एहाब हनाफी ने कहा कि, अस्पताल आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं। जहर रोधी दवाओं को आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है और डॉक्टरों को छुट्टियों से भी वापस बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों और रेगिस्तान के पास के गांवों में मेडिकल यूनिट्स को अतिरिक्त मात्रा में एंटी-वेनम उपलब्ध कराया गया है। ज्यादातर मामले उन ग्रामीण इलाकों से आ रहे हैं, जो लाल सागर पर्वतमाला के आसपास मौजूद हैं। शहर में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

सरकार ने जारी किया अलर्ट

सरकार ने जारी किया अलर्ट

भारी बारिश के चलते सरकार ने नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे घर पर रहें और बहुत अधिक पेड़ वाले क्षेत्र में ड्राइविंग या पैदल चलने से बचें। साथ ही हाइवे और राजमार्गों से भी दूर रहें। अगर बेहद जरूरी है तो मजबूत जूते या लॉन्ग बूट पहनकर निकले। ताकि बिच्छुओं के डंक से बच सकें। हालांकि, गवर्नर ने शनिवार को नील नदी में जहाजों के यातायात और सड़कों को फिर से शुरू करने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया पर इन बिच्छूओं के कहर के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+