सिर्फ नहाने में करोड़ों खर्च करती है ये खूबसूरत महिला, एक रात रुकने का खर्चा 20 लाख

नई दिल्‍ली। सही ही कहा जाता है कि शौक बड़ी चीज है और इसे पूरा करने के लिए इंसान कुछ भी करता है। हालांकि हर इंसान का अलग-अलग शौक होता है। किसी को हीरों की ज्‍वैलरी का शौक होता है तो किसी को घूमने का तो किसी को अजीबो-गरीब चीजों का लेकिन आज हम आपको जिस महिला के शौक के बारे में बताने जा रहे हैं उनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगें। जी हां जहां लोगों को नहाने के लिए साफ पानी नहीं मिलता वहीं ये महिला शैम्पेन की बोतलों से नहाती है और अपनी इस शौक को पूरा करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है। इस खूबसूरत महिला का नाम कमालिया जहूर है। पाकिस्‍तान मूल की ब्रिटिश अरबपति मोहम्‍मद जूहर की पत्‍नी कमालिया को शैंपेन से नहाने का शौक है। कमालिया मॉडलिंग और सिंगिंग का भी शौक रखती हैं।

एक बोतल की कीमत 5 हजार रुपए

एक बोतल की कीमत 5 हजार रुपए

एक रिपोर्ट के मुताबिक कमालिया जिस शैम्पेन के बोतल से नहाती हैं सजे एक बोतल की कीमत लगभग 5000 रुपये हैं। वो एक दिन में नहाने के लिए लगभग 20-30 बोतलें का इस्तेमाल करती हैं। इतने महंगे बोतल होने की वजह से उनके महीने में नहाने के खर्च ही बस करोड़ो में होते हैं। इसके अलावा शानो शौकत दिखाने के लिए उनके आसपास हर वक्‍त 20-22 नौकर उनकी सेवा में लगे रहते हैं जिस वजह से उनके ऊपर एक्स्ट्रा 1 से 2 करोड़ रुपये और भी खर्च होता है।

40 लाख की घड़ी, 4 लाख का चश्‍मा पहनती हैं कमालिया

40 लाख की घड़ी, 4 लाख का चश्‍मा पहनती हैं कमालिया

इतना ही नहीं इनके 10 घर हैं और प्राइवेट जेट और 5 मिलियन यूरो का यार्ट भी है। कमालिया को हीरे से जड़ी हुई घडियां पहनने का शौक है जिनकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए से भी ज्‍यादा है। उनके एक चश्‍मे की कीमत 4 लाख रुपए है। उनके हैंडबैग ही सिर्फ 90 लाख रुपये के हैं। इन सभी के अलावे वह सालाना 20 लाख रुपये आने जूतों के ऊपर भी खर्च कर देती हैं।

एक रात रुकने में खर्च कर देती हैं 20 लाख रुपए

एक रात रुकने में खर्च कर देती हैं 20 लाख रुपए

यूं तो कमालिया को पेरिस के मशहूर और सबसे बड़े होटल सूट इंपेरियल रिट्ज में रुकने का शौक है। इस होटल में एक रात रुकने का ही खर्च करीब 20 लाख रुपए तक है। इसके अलावा खाने-पीने और अन्य खर्च अलग से होते हैं। लेकिन विदेश टूर के लिए उनके पास अलग-अलग देशों में 14 घर और 2 प्राइवेट जेट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+