महिला के बाल कटवाने का ये वीडियो आपको कर देगा सन्न, 3 दिन में 53 लाख लोगों ने देखा
2 मिनट से भी कम का ये वीडियो आपको भावुक कर देगा। आपकी जुबान बंद हो जाएगी। इस वीडियो को 3 दिनों में ही 53 लाख लोगों ने देखा है, जबकि 90 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे अपने वॉल पर शेयर किया है।
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह तेजी से फैल रहा है। महिला द्वारा बाल कटवाने का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 2 मिनट से भी कम का ये वीडियो आपको भावुक कर देगा। आपकी जुबान बंद हो जाएगी। इस वीडियो को 3 दिनों में ही 53 लाख लोगों ने देखा है, जबकि 90 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे अपने वॉल पर शेयर किया है।

विज्ञापन बंग्लादेशी तेज निर्माता कंपनी द्वारा बनाया गया है,लेकिन भारत में भी इसे लोग खूब पसंद कर रहे है। महिलाओं पर होने वाले घरेलू हिंसा के विषय को लेकर बनाए गए इस विज्ञापन की लोग खूब तारीफ कर रहे है। विज्ञापन में देखा जा सकता है कि लंबे, घने और सुंदर बालों वाली एक लड़की सैलून पहुंचती है और हेयरड्रेसर से उसके बाल छोटे करने को कहती है।
हेयरड्रेसर उसे बाल न कटवाने की सलाह देती है, लेकिन वो उसे अपने बाल लगातार छोटे से छोटा करने को कहती है। जब हेयर ड्रेसर उसके बालों की लंबाई लगभग 80 प्रतिशत कम कर देती है तो लड़की अपने बालों को देखती है और रोते हुए कहती है कि इसे इतना छोटा कर दो कि कोई इसे पकड़ ना सके। उसकी बात सुनकर वहां मौजूद हर लड़की सन्न रह जाती है। विज्ञापन घरेलू हिंसा करने वालों पर चोट करते हुए सवाल उठाती है कि लड़कियों के बाल उनका गर्व और उनका मान है इसे उनके खिलाफ हथियार न बनाए। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications