वो शहर जहां बिना कपड़ों के बैंक-शॉपिंग मॉल जाते हैं लोग, बस देना पड़ता है 'नेकेड टैक्स'

पेरिस, 14 सिंतबर। दुनियाभर में कई हैरान करने वाली जगहें हैं। कुछ तो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं तो कई स्थान अजीबोगरीब कानून या नियमों के लिए जाने जाते हैं। आज से पहले शायद ही आपने 'नेकेड सिटी' के बारे में सुना होगा। अपनी खूबसूरती और फैशन ट्रेंड के लिए मशहूर पेरिस में स्थित ये शहर नग्न लोगों के लिए मशहूर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां लोगों को कपड़े पहनना पसंद नहीं और नेकेड हालत में ही बैंक, रेस्टोरेंट सहित पब्लिक प्लेस पर पहुंच जाते हैं।

'एडल्ट टूरिज्म' के लिए फेमस है ये शहर

'एडल्ट टूरिज्म' के लिए फेमस है ये शहर

दुनियाभर में इस जगह ने 'एडल्ट टूरिज्म प्लेस' के तौर पर पहचान बनाई है। समुद्र तट पर फ्रांस के दक्षिण में स्थित 'कैप डी अग्दे' नाम के इस शहर में लोगों के बिना कपड़ों के कहीं भी देखा जा सकता है। सार्वजनिक स्थानों जैसे- समुद्र तट, रेस्टोरेंट, बैंक, शॉपिंग मॉल और सैलून तक में यहां बिना कपड़े पहने ही लोग पहुंच जाते हैं। इसी वजह से इसे नेकेड सिटी ने नाम से भी जाना जाता है।

बिना कपड़ों में कहीं भी चले जाते हैं लोग

बिना कपड़ों में कहीं भी चले जाते हैं लोग

हैरान करने वाली बात तो ये है कि बिना कपड़ों में घूमने वाले लोगों को कभी भी जाने से नहीं रोका जाता। हालांकि यहां बिना कपड़ो के घूमना मुफ्त नहीं है, इसके लिए नेकेड टैक्स देना पड़ता है। प्रकृतिवादियों की खास पसंद इस शहर में लोग मौज मस्ती के मूड से ज्यादा आते है। यहां नेकेड घूमने पर कोई रोक-टोक नहीं है जिस वजह से शहर में सेक्सुअल एक्टिविटीज बढ़ती जा रही हैं।

शहर के इतिहास में है ये कल्चर

शहर के इतिहास में है ये कल्चर

जानकारी के मुताबिक यहां रेव पार्टी से लेकर स्विंगर्स पार्टी का भी क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि इस शहर में सेक्स वर्कर्स और एडल्ड शॉप की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक्स-रेटेड माने जाने वाले पेरिस के इस शहर में टूरिस्ट भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह की गतिविधियां आज से नहीं बल्कि सालों से चली आ रही हैं। साल 1958 से ही यहां एक रिसॉर्ट में 'न्यूडिस्ट कैंपसाइट' मौजूद है।

गंदी हरकत पर भारी जुर्माना

गंदी हरकत पर भारी जुर्माना

साल 1970 के दशक में इस रिसॉर्ट के मालिकों ने पूरे इलाके को ही नेकेड विलेज के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू किया। अब हालात ये हैं कि दो किलोमीटर लंबे समुद्री तट के किनारे बिना कपड़ों में महिला और पुरुषों को घूमते देखा जा सकता है, यहां इनकी इच्छी खासी तादाद है। इस रिसॉर्ड पर मुफ्त में घूमना मना है, इसके लिए आपको नेकेड टैक्स देना होगा। पूरे बीच का चक्कर लगाने के लिए करीब 6 पाउंड (611) रुपए चुकाने पड़ सकते हैं।

2005 से बदली सूरत

2005 से बदली सूरत

अगर आप सोच रहे हैं कि इस जगह कोई गंदी हरकत करता होगा तो आप गलत हैं, ऐसा करने पर 13 लाख रुपए तक का भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि साल 2005 से पहले तक फिर भी यहां के हालात अच्छे थे लेकिन इसके बाद बार और नाइटक्लब की बढ़ती संख्या के साथ फूहड़ता भी बढ़ती गई। अब यह शहर सेक्स टूरिज्म को लेकर काफी मशहूर हो चुका है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते दो वर्षों में यहां के टूरिज्म को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें: 'पुरुषों के साथ संबंध बनाना बंद कर दें महिलाएं', जानिए एक्ट्रेस ने क्यों की 'सेक्स स्ट्राइक' करने की अपील?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+