बिना स्कूल गए 13 साल की उम्र में लाख रुपये महीना कमाता है ये लड़का

लंदन, 12 मई। 13 साल की उम्र किशोरावस्था की उम्र होती है। इसमें अधिकांश बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों की स्कूल की पढ़ाई को लेकर चिंता करते रहते हैं। लेकिन हम एक बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस उम्र में लाख रुपये से ऊपर महीने कमा रहा है। खास बात ये है कि वह बिना स्कूल गए ही ये कमाई कर रहा है।

8 साल की उम्र में खोला कुकिंग अकाउंट

8 साल की उम्र में खोला कुकिंग अकाउंट

हम बात कर रहे हैं 13 साल के वेगन शेफ और इन्फ्लूएंसर ओमारी मैक्वीन की। ओमारी मैक्वीन ने 8 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर अपना कुकिंग अकाउंट खोल दिया था।

ओमारी का ओमारी गोल्ड वाइल्ड अपना यूट्यूब चैनल है जहां वह वेगन टिप्स और रेसिपी शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम पर ओमारी को 28000 लोग फॉलो करते हैं।

वेगन कंपनी की लॉन्च

वेगन कंपनी की लॉन्च

ओमारी ने अपनी वेगन कंपनी भी लांच की है जो पौधों से बना खाना और जूस सप्लाई करती है।

खास बात ये है कि ओमारी स्कूल भी नहीं जाते हैं। लेकिन ओमारी की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए उनके माता-पिता ने एक ऑनलाइन प्राइवेट होम स्कूल में अपना दाखिला करा दिया है। ओमारी की मां लिआ कहती हैं कि ओमारी का शौक है और वह पैसों के लिए अपने चैनल नहीं चलाता है।

जानवरों को बिना नुकसान पहुंचाए देते हैं भोजन

जानवरों को बिना नुकसान पहुंचाए देते हैं भोजन

उनकी मां लिआ कही हैं कि "ओमारी एक वेगन शेफ है और उसका मिशन जानवरों को नुकसान पहुँचाए बिना भोजन के माध्यम से लोगों को एक साथ लाना है। उन्होंने आगे कहा कि वह शाकाहारी भोजन इसलिए पकाता है कि लोगों को दिखा सके कि वह क्या कर सकता है और इस चीज ने उसे बहुत सारे मौके दिए हैं।

गार्डन रामसे से मिलना है सपना

गार्डन रामसे से मिलना है सपना

ओमारी का सपना मशहूर शेफ गॉर्डन रामसे से मिलना है और उनके शो में शामिल होना चाहते हैं। ओमारी को डिसलेक्सिया की समस्या है। इसके लिए उन्हें स्वीडन जाने और यहां पर इसके अनुभवों के बारे में बोलने का मौका मिला था जिसके बारे में वह इमोशनल भी था।

नए प्रोजेक्ट की तैयारी

नए प्रोजेक्ट की तैयारी

उनकी मां कहती हैं ओमारी को सुंदर चीजें हों या फिर इस तरह की चीजें हासिल करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अभी वह वेगन चिकन और चिक शॉप खोलने के लिए पैसा बचा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+