अगर अंतरिक्ष में रो गए, तो तबाह हो जाएगा शरीर! जानिये स्पेस में किन चीजों पर लगा है प्रतिबंध...
अंतरिक्ष में रहना किसी रोमांच से कम नहीं है। मगर कई ऐसे काम हैं, जो हम पृथ्वी पर तो बड़े आराम से कर सकते हैं मगर अतंरिक्ष पर इन्हें करने के परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं।
अंतरिक्ष पर रहना किसी भी अतंरिक्षयात्री के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता। वहां रहने के सख्त नियम कायदे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अंतरिक्ष पृथ्वी जैसा नहीं होता। अगर आपने वहां ये नियम नहीं अपनाए तो इसके नतीजे बेहद भयावह हो सकते हैं।

ऐसे में हम बात करते हैं ऐसी 6 चीजों के बारे में जो अगर अंतरिक्ष में करने की गलती भी कर दी, तो बेहद बुरा अंजाम होगा।
इसमें सबसे पहला नंबर आता है आंसू का। आंसू एक ऐसी चीज है, जो अंतरिक्ष में आ गए, तो समझिये आपकी आंखों का बुरा हाल होना तय है। जी हां! अंतरिक्ष में अगर आंसू आ गए तो वे नीचे नहीं गिरते। नतीजतन ये आंसू आपकी आंखों में ही चिपके रह जाएंगे। इससे आंखों में भयानक खुजली होने लगेगी और इन्फेक्शन भी हो सकता है।
अगर बात करें कुछ लिखने की तो अंतरिक्ष में धरती की तरह आम पेन का इस्तेमाल वर्जित है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुत्वाकर्षण ना होने की वजह से पेन की स्याही नीचे नहीं आएगी। इस वजह से एस्ट्रोनॉट्स वहां खास तरह से डिजाइन किए हुए पेन का इस्तेमाल करते हैं।
अंतरिक्ष में ना तो सूर्योदय होता है और ना ही सूर्योस्त। ऐसे में आपको वहां ना तो दिन का पता चलेगा और ना ही रात का। इसलिए नींद का वहां कोई भी समय नहीं होता। ऐसे में कृत्रिम सनसेट और सनराइज करना पड़ता है, जिससे टाइम पर अंतरिक्षयात्रियों को नींद आ सके।
अंतरिक्ष यात्री अल्कोहॉल का सेवन नहीं कर सकते। क्योंकि अगर वहां शराब पीते हैं तो उसका शरीर पर बेहद ही बुरा असर हो सकता है। ऐसे में शराब पीना वहां बेहद जोखिमभरा माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications