CCTV VIDEO: 20 रुपये के नोट के चक्कर में गंवाए 10 लाख रुपये, चोरों ने शातिर तरीके से उड़ाया नोटों से भरा बैग
Thief gang loots 10 lakh: हाल ही में एक चौंकाने वाले मामले में एक ऐसी चोरी हुई है, जिसमें एक शख्स से 10 लाख रुपये की लूट हुई। ये सीन किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेडीपैड में एक काली मिर्च के व्यापारी के यहां काम करने वाले क्लर्क हरिबाबी को उसके नियोक्ता ने बड़ी रकम निकालने के लिए कहा था।

कर्मचारी को क्या पता था कि एक झटके में उसके 10 लाख रुपये कोई उड़ा ले जाएगा। हुआ यूं कि जैसे ही हरिबाबू ने सारे पैसे निकाले, उन्हें सावधानी से एक बैग में रख लिया। इसके बाद उन्हें ये पैसे बाइक से लेकर जाने थे। लेकिन उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि चोरों का एक गिरोह इस चोरी की योजना बना रहा था। चोर इस घटना को अंजाम देने के लिए बाइक पर सवार होकर आए।
कैश बैग को बाइक पर रखने के बाद शातिर अपराधियों में से एक हरिबाबू के पास आया और बीस रुपये गिराकर उसे हरिबाबू का बताया। हरिबाबू ने इसे इत्तफाक समझते हुए बीस का नोट उठाना चाहा और इस मौके का फायदा उठाकर चोर ने पीछे से झपट्टा मारकर कैश से भरा बैठ छीन लिया। ये नजारा किसी रोमांचक फिल्म के सीन की तरह लगने लगा।
इसके बाद हरिबाबू को अहसास हुआ कि वे एक बड़ी डकैती का शिकार हो गए हैं। चोरों ने बहुत ही चालाकी से इस घटना को अंजाम दिया है। हरिबाबू ने इस पूरी घटना की जानकारी पट्टाभिपुरम पुलिस को दी। उन्होंने चोरी की घटना के बारे में पुलिस को बताया। उन्होंने बताया कि बैग में पूरे 10 लाख रुपये थे। पुलिस ने सारी बात सुनकर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
यहां देखें CCTV वीडियो...
जांच में नकाबपोश व्यक्तियों को चोरी से पहले बैंक की निगरानी करते हुए देखा गया। स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध का नाम चाका बताया, जिसने बड़ी ही सटीकता के साथ इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। अधिकारियों ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications